{"_id":"61c0df61602cf1301f38548d","slug":"shivering-winter-day-temperature-20-9-and-night-2-6-degrees-rohtak-news-rtk633338443","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपकंपी छुड़ा रही सर्दी, दिन का तापमान 20.9 व रात का 2.6 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपकंपी छुड़ा रही सर्दी, दिन का तापमान 20.9 व रात का 2.6 डिग्री
विज्ञापन
गलन के साथ ठंड बढ़ी तो सोंमवार को सामान्य अस्पताल की कर्मचारी कमरे में हीटर जला कर काम करती । अमर उ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही है। शीत लहर के कारण दिन का तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ठंड का प्रकोप अभी 24 दिसंबर तक बना रहेगा। इसके बाद 25 दिसंबर को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी व बादल छाने से तापमान में कुछ सुधार की संभावना है।
एचएयू कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि पिछले तीन दिन से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से मौसम खुश्क बना हुआ है। रात के तापमान में गिरावट बनी हुई है। पश्चिमी व दक्षिण हरियाणा के कुछ इलाकों में रात का तापमान ज्यादा गिराने से पाला जमने की संभावना है। दिन व रात के तापमान में सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कम बनी हुई है।
आने वाले दो दिनों में 21-22 दिसंबर तक उत्तर पश्चिमी शीत लहर चलने से तापमान में गिरावट व इसके बाद पश्चिम विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व व पूर्वी होने से 23 व 24 दिसंबर को धुंध छाने की संभावना है। यही नहीं 24 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है। इससे 24 दिसंबर की देर रात व 25 दिसंबर को उत्तर हरियाणा के कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी व अन्य क्षेत्रों में आंशिक बदलवाई छाई रहेगी। इससे दिन के तापमान में कमी व रात के तापमान में वृद्धि संभावित है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने व पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से 26 दिसंबर की रात से राज्य के ज्यादातर स्थानों पर गरज चमक व हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। इसके बाद ठंड से कुछ राहत की आस है।