फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shivering cold...day temperature was 4.7 degrees less than normal

Rohtak News: कंपकंपी छुड़ा रही सर्दी... सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा दिन का तापमान

Fri, 03 Jan 2025 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Shivering cold...day temperature was 4.7 degrees less than normal
02सीटीके25...एमडीयू में सुबह के समय छाई धुंध। संवाद
मौसम में ठंडक बरकरार है। कड़ाके की ठंड कंपकंपी छुड़ा रही है। दिन पारा सामान्य से 4.7 डिग्री कम बना हुआ है, जबकि रात का पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार से मौसम परिवर्तनशील व आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ पांच व छह जनवरी को उत्तर व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित है।
विज्ञापन

वीरवार अलसुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता करीब 30 मीटर रही। ग्रामीण इलाकों में दिन के समय कोहरा कम हुआ। दिनभर कोहरे की हल्की चादर छाई रही। शहर में मौसम कोहरे का असर कम नजर आया। एमडीयू कैंपस में सुबह ओंस गिरती महसूस हुई। इस मौसम का युवाओं ने जमकर लुत्फ लिया। मौसम परिवर्तनशील रहने के साथ अल सुबह सुबह धुंध छाई रहती है। यह स्थिति अभी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 जनवरी से उत्तर पूर्वी हवा चलने से मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद 7 जनवरी से मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। उत्तरी एवं उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा हल्की गति से चलने से रात के तापमान में गिरावट आएगी। कुछ क्षेत्रों में अलसुबह धुंध छाई रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed