फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shiva devotees thronged temples on the first day of Shravan month

Rohtak News: श्रावण मास के पहले दिन मंदिरों में उमड़े शिव भक्त

Sat, 12 Jul 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 12 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees thronged temples on the first day of Shravan month
वैश्य कॉलेज रोड ​स्थित प्राचीन ​शिव मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। श्रावण मास के पहले दिन मंदिरों व शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शुक्रवार को पहले दिन श्रद्धालु दूध, जल, बेलपत्र व अन्य सामग्री के साथ मंदिर पहुंचे। यहां शिवलिंग का जलाभिषेक कर भोले बाबा की अराधना की। मंदिरों में शिव के जयकारे गूंजते रहे। शहर के दुर्गा भवन मंदिर, गुफा वाला मंदिर, बजरंग भवन मंदिर, माता दरवाजा स्थित शीतला माता मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर समेत अनेक मंदिरों में शिव भक्ताें का तांता लगा रहा।

पंडित ओमप्रकाश वशिष्ठ ने बताया कि श्रावण मास शिव पूजा का विशेष समय होता है। इस पूरे माह भगवान भोलेनाथ के श्रद्धालु सोमवार या पूरे माह व्रत रखते हैं। श्रद्धालु अपने इष्ट देव से मनचाहा वर या परिवार कल्याण का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कांवड़िये गंगाजल लाने के लिए यात्रा प्रारंभ करते हैं। कांवड़ में लाए गए जल से शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed