फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shiv Mahapuran story started with Kalash Yatra

Rohtak News: कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा शुरू

Sat, 26 Jul 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 26 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shiv Mahapuran story started with Kalash Yatra
फोटो : 15 कलश यात्रा के दौरान नृत्य करती महिलाएं। संवाद
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी सिटी के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा शुरू हुई। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के संयोजक राधेश्याम गुप्ता ने पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

यह कलश यात्रा बीएमजी सिटी के एलिगेंट हाइट, अंतरिक्ष टावर, बीएमजी होम्स के मुख्य रास्तों से होते हुए वापस श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में 251 महिलाओं ने हिस्सा लिया। शिव महापुराण कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में महिलाओं ने धार्मिक भजनों पर झूम कर अपनी कलश यात्रा पूरी की। कलश यात्रा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। सुबह निकाली गई कलश यात्रा के बाद दोपहर 3 बजे के बाद व्यास गद्दी का पूजन किया गया। इसके साथ ही चित्रकूट से आए लखन महाराज ने शिव महापुराण कथा के महत्व को बताया। आयोजन को सफल बनाने के लिए विजय कुमार गुप्ता, रिपु दमन गुप्ता, रमेश शर्मा, शक्ति यादव, अनिल किसनानी, महेंद्र गोयल, लक्ष्मण अग्रवाल, कैलाश शर्मा, राज गर्ग एडवोकेट अश्वनी तिवारी, नरेश यादव, प्रकाश मिश्रा, पुष्पा यादव ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed