{"_id":"6875551125a8b6b2ba0d01f0","slug":"shiv-bhakt-started-returning-with-gangajal-from-haridwar-rohtak-news-c-17-roh1020-690227-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने लगे शिव भगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने लगे शिव भगत
Tue, 15 Jul 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
गोहाना रोड पर गोरखपुर पार्क में हनुमान कॉलोनी की ओर से लगाए गए कांवड़ शिविर में कांवड़ लेकर
रोहतक। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव भक्त लौटने लगे हैं। हनुमान कॉलोनी के निवासियों ने शिव भक्तों की सेवा के लिए एक शिविर लगाया है। इस शिविर में कांवड़ लेकर लौटने वाले शिव भक्तों के लिए रहने की व्यवस्था की गई है।
शिविर आयोजनकर्ता कमेटी के सदस्य सोमबीर व विकास ने बताया कि शिविर में शिव भक्तों को भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएगी। शिव भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें उनकी सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय कॉलोनी वासी भी शिव भक्तों की सेवा करने पहुंचे।
हनुमान कॉलोनी के निवासियों ने कहा कि शिव भक्तों की सेवा करना अपना सौभाग्य समझते हैं। इस शिविर के माध्यम से शिव भक्तों की सेवा करने के साथ-साथ समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
यह शिविर 23 जुलाई तक सुचारू रूप से चलेगा। वहीं, सोमवार को दोपहर 1 एक बजे एक कावड़ियां ने शिविर में आराम किया जो महेंद्रगढ़ में अपने गंतव्य पर पहुंचकर शिव लिंग पर जलाभिषेक करेंगे।