फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shifted beds in ENT to patients of black fungus in wards of eye department

ईएनटी में कम पड़े बेड तो ब्लैक फंगस के मरीजों को नेत्र विभाग के वार्ड में किए शिफ्ट

Thu, 20 May 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shifted beds in ENT to patients of black fungus in wards of eye department
पीजीआईएमएस में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 40 हो गई है। ईएनटी में बेड कम पड़ने पर संस्थान ने ब्लैक फंगस के कुछ मरीजों को नेत्र विभाग के वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। संस्थान जरूरत पड़ने पर अन्य वार्डों को भी ब्लैक फंगस मरीजों के लिए आरक्षित कर सकता है।
विज्ञापन

संस्थान ने ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए 15 बेड नेत्र विभाग से लिए हैं। वर्तमान में ईएनटी में आठ पोस्ट ऑपरेटिड मरीज हैं। बुधवार को दो मरीजों का ऑपरेशन किया गया और वह बिल्कुल ठीक हैं। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि पीजीआईएमएस के अलावा तीन निजी अस्पताल में भी 13 मरीज भर्ती हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में बुधवार को ब्लैक फंगस से किसी की मौत नहीं हुई है। सभी मरीजों को अप्रूवल के हिसाब से इंजेक्शन उपलब्ध करवाया जा रहा है। बुधवार को विभाग ने तीन मरीजों के लिए इंजेक्शन उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

2250 का इंजेक्शन मिल रहा 150 रुपये में
ब्लैक फंगस के मरीजों को अब तक 2250 रुपये का इंजेक्शन ब्लैक में सात हजार में खरीदना पड़ रहा था। सरकार के हस्तक्षेप के बाद यह इंजेक्शन सरकारी अस्पताल में निशुल्क व निजी अस्पताल में अप्रूवल के बाद 150 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इंजेक्शन की कीमत में आ रहे अंतर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि दोनों की अलग-अलग गुणवत्ता है। हम जो इंजेक्शन उपलब्ध करा रहे हैं वह मरीजों का उपचार करने में सक्षम है। निजी अस्पताल में दाखिल मरीजों की अप्रूवल मिलते ही इंजेक्शन उपलब्ध करवा दिया जाता है। बुधवार को भी तीन मरीजों के लिए भिवानी से इंजेक्शन अरेंज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed