फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shehnai will be played on weddings from 15th break, 10th in January and 20th day in February.

Rohtak News: शादियों पर ब्रेक 15 से, जनवरी में 10 व फरवरी में 20 दिन बजेगी शहनाई

Sun, 08 Dec 2024 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Shehnai will be played on weddings from 15th break, 10th in January and 20th day in February.
बहादुरगढ़। देवउठनी एकादशी के साथ शुरू हुए शादियों के सीजन पर 15 दिसंबर से ब्रेक लग जाएगा। इसके बाद वैवाहिक सीजन 16 जनवरी 2025 से शुरू होगा। 15 दिसंबर तक शादियों के 6 शुभ मुहूर्त हैं। जनवरी में 10 दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे, जबकि फरवरी माह में 20 दिनों में शादियां होंगी। हालांकि, मार्च में काफी तिथि में शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन


15 दिसंबर से खरमास शुरू होगा। इसकी वजह से मांगलिक कार्यक्रम और शादियां एक महीने तक रुक जाएंगी। लालचंद कॉलोनी निवासी ज्योतिषाचार्य रमेश भगत ने बताया कि अभी शादियों के लिए 6 दिन शुभ मुहूर्त हैं। इन मुहूर्त में बहादुरगढ़ क्षेत्र में 100 से अधिक शादियां होंगी। इसके बाद खरमास शुरू होगा और शादियों के सीजन पर ब्रेक लग जाएगा। 13 जनवरी 2025 को खरमास का समापन होगा। इसके बाद 15 जनवरी से शादियां शुरू होंगी। 15 दिसंबर से पहले शादियों के 6 बड़े मुहूर्त है। उन्होंने बताया कि सूर्य जब बृहस्पति की राशि धनु या मीन में प्रवेश करता है तो उस दिन से खरमास की शुरुआत होती है। खरमास साल में दो बार आता है। धार्मिक ग्रंथों में खरमास का महीना शुभ नहीं माना गया है। इस दौरान मांगलिक कार्य नहीं होंगे।
विज्ञापन




ये हैं शादियों के लिए शुभ मुहूर्त

दिसंबर : 9, 10, 11, 13, 14, 15

2025 जनवरी के शुभ मुहूर्त

16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24 व 26

फरवरी : 1, 2, 3, 6, 7, 8, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24 व 25

मार्च : 1, 2, 3, 6, 7, 11, 12, 13 व 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed