फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shatabdi Tripathi of Odisha came first in the lemon race.

Rohtak News: नींबू दौड़ प्रतियोगिता में ओडिशा की शताब्दी त्रिपाठी प्रथम

Tue, 11 Nov 2025 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Shatabdi Tripathi of Odisha came first in the lemon race.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का सोमवार को समापन हुआ। अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नींबू दौड़ प्रतियोगिता में ओडिशा की शताब्दी त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, ओडिशा की राजलक्ष्मी स्वैन ने द्वितीय व हरियाणा की विधि ने तृतीय स्थान हासिल किया।

बतौर मुख्य अतिथि डॉ. कृष्णकांत ने कहा कि आप सभी स्वयंसेवक भविष्य की रोशनी हैं। एनएसएस का हर स्वयंसेवक उस सीप में पड़ी बूंद की तरह है जो समय के साथ मोती बनकर समाज को आलोकित करता है।
विज्ञापन

देश के 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (दिल्ली) से आए स्वयंसेवकों ने ‘देश के रंग, एक संग’ थीम पर अपने राज्यों की संस्कृति, लोकनृत्य एवं पारंपरिक परिधानों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं जिनमें भारत की विविधता में एकता की भावना सजीव रूप में झलकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस प्रकोष्ठ की कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सविता राठी ने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण शिविर केवल एक आयोजन नहीं बल्कि युवा चेतना को जागृत करने और सेवा-भावना को सशक्त करने का प्रेरणादायी मंच है।
ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम




200 मीटर दौड़ में केरल के एपी गौतम प्रथम, हरियाणा के अश्वनी द्वितीय व मेघालय के अनिकेत कर्मकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में टीम चेतना ने प्रथम, टीम संकल्प ने द्वितीय और टीम उड़ान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में टीम नवरंग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम संकल्प को द्वितीय और टीम उड़ान को तृतीय स्थान मिला। एकल नृत्य श्रेणी में आंध्र प्रदेश की गंगी श्रावंती ने प्रथम, केरल की स्रेया एमएस द्वितीय व पश्चिम बंगाल की स्नेहा चक्रवर्ती और ओडिशा के सुधांशु शेखर दास ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।


एकल गायन प्रतियोगिता में ओडिशा की आलिया बलियार सिंह ने प्रथम, हरियाणा की निशा देवी द्वितीय व असम की पॉर्नालिका सिन्हा ने तृतीय स्थान हासिल किया। मेघालय के पैनबोरलांग खारबुकि को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कविता लेखन में हरियाणा के विष्णु महेश प्रथम, रुचिका ठाकुर द्वितीय, छवि तृतीय व श्रवण ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।



पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में असम के तुषार दास और हरियाणा की ज्योति कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणा के अश्वनी और प्रियांशी को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान मिला जबकि हरियाणा की प्रिया और ओडिशा के सूरज कर्जे ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। स्लोगन लेखन में हरियाणा के विष्णु महेश ने प्रथम, रुचिका ठाकुर ने द्वितीय और विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed