फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sharan S won the under-17 swimming 400 meter event

Rohtak News: शरण एस ने जीती अंडर-17 तैराकी की 400 मीटर स्पर्धा

Fri, 19 Sep 2025 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Sharan S won the under-17 swimming 400 meter event
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल की ओर से आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन वीरवार को अंडर-17 के फ्री स्टाइल के 400 मीटर मुकबाले में जैन हेरिटेज स्कूल केमपापुरा के शरण एस विजेता रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नेशनल पब्लिक स्कूल उत्तराहाल्ली के दुरुपद रामाकृष्णा ने दूसरा, बाल भारती पब्लिक स्कूल राजेंद्र नगर के युवराज सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में दिल्ली पब्लिक स्कूल वसंत कुंज, नई दिल्ली के वंश सुहाग ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

द ग्लोबल एज स्कूल तमिलनाडु के साइकत चटर्जी ने दूसरा व बाल भारती पब्लिक स्कूल पीतमपुरा के सृजन नाथ ने तीसरा स्थान हासिल किया। डीन सीडीसी प्रो. विनीता हुड्डा ने विजेताओं को मेडल पहनाए।इस अवसर पर प्रो. सुनीता सैनी, विवेक कौशल, जगदीप सिंह आहलूवालिया, सुरेश देसवाल व डाॅ. अंजू हुड्डा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिता के अन्य परिणाम
सचिव मनोज हुड्डा ने बताया कि अंडर-14 फ्री स्टाइल में जैन हेरिटेज स्कूल केमपापुरा के श्रेयस सुनील ने पहला, द लैंडमार्क स्कूल बिडराहाल्ली के जस सिंह ने दूसरा व द शिशु कुंज इंटरनेशनल स्कूल इंदौर के कृषिव डोसी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-14 वर्ग के 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक के बंगलूरू किड्स हाई के चेतन नागराजा गन्नपा ने पहला, दिल्ली पब्लिक स्कूल हैदराबाद के आढुरी कशिश श्रीवास्तव राव ने दूसरा व शरणालय मोंटेसरी स्कूल कोयंबटूर के मिथुन ए ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 में एयर फोर्स स्कूल हेब्बल के शैलेज किन्नी ने पहला, द क्रीक प्लेनट स्कूल तमिलनाडु के गोथाम चिरूममिल्ला ने दूसरा व डिपीएस साउथ के वाई रेयांश कांथी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में डीपीएस साउथ के यश एच पाल ने पहला, चेतीनाद विद्याश्रम चेन्नई के धरशन आर ने द्वितीय व बीडीएम इंटरनेशनल के ऋषभ बनर्जी ने तीसरा स्थान हासिल किया।




टॉप इंस्टीट्यूट में जैन हेरिटेज स्कूल केमपापुरा 48 पॉइंट के साथ पहले, दिल्ली पब्लिक स्कूल साउथ ने 30 पॉइंट के साथ दूसरा व द शिशु कुंज इंटरनेशनल स्कूल इंदौर ने 19 पॉइंट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
ग्रुप वाइज टॉप इंस्टीट्यूट के अंडर-19 में दिल्ली पब्लिक स्कूल साउथ के यश एच पाल ने पहला, दिल्ली पब्लिक स्कूल वसंत कुंज के वंश सुहाग ने दूसरा व द ग्लोबल एज स्कूल तमिलनाडु के साइकत चटर्जी तृतीय स्थान पर रहे।



अंडर 17 में एयर फोर्स स्कूल हेब्बल के साइएश किन्नी ने प्रथम, द क्रीक प्लेनट स्कूल, तमिलनाडु के गोथाम चिरूममिल्ला ने द्वितीय व जैन हेरिटेज स्कूल केमपापुरा के शरण एस तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 में बंगलूरू इंटरनेशनल किड्स हाई के चेतन नागराजा गन्नपा प्रथम, द लैंडमार्क स्कूल बिडराहाल्ली के जस सिंह द्वितीय व जैन हेरिटेज स्कूल केमपापुरा के श्रेयस सुनील तृतीय और अंडर-11 में सेंट बरीटोज एकेडमी चेन्नई के योगानिथी प्रथम, डीपीएस गुरुग्राम के हिमाक्ष शर्मा ने द्वितीय व विबग्योर हाई के ईशान पाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed