फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shaheed Nandkishore Yadav memorial unveiled

Rohtak News: शहीद नंदकिशोर यादव स्मारक का किया अनावरण

Sun, 13 Oct 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 13 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Nandkishore Yadav memorial unveiled
फोटो : 12रेवाड़ी। गांव धवाना में शहीद सूबेदार नंद किशोर यादव के स्मारक का अनावरण करते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव धवाना में विजय दशमी पर शहीद सूबेदार नंदकिशोर यादव के स्मारक का अनावरण किया गया। इस दौरान वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि कर्नल नरेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल सत्यवीर यादव रहे। शहीद परिवार कल्याण फाउंडेशन के संयोजक मेजर डॉ. टीसी राव और 4 कुमाऊं, 7 कुमाऊं, 11 कुमाऊं, 13 कुमाऊं (रेजांगला बटालियन), 16 कुमाऊं के पूर्व सैनिक शामिल हुए। मुख्य अतिथि कर्नल नरेंद्र सिंह ने सूबेदार नंद किशोर के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. टीसी राव द्वारा लिखित पंफलेट का वितरण किया गया। इसमें शहीद की जीवनी, लड़ाई के विवरण और अन्य वीर शहीद सैनिकों के बारे में जानकारी दी गई थी। 16 कुमाऊं रेजिमेंट की टुकड़ी ने गार्ड आफ ऑनर देकर नंदकिशोर को श्रद्धांजलि अर्पित की। 4 कुमाऊं से लेफ्टिनेंट समय सिंह और उनके साथ चार जवान भी मौजूद थे, जिन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया।

इस अवसर पर कमांडेंट होशियार सिंह, कर्नल राजेंद्र यादव, कर्नल ओपी यादव, कैप्टन शंभू दयाल, कैप्टन बलबीर सिंह, कैप्टन चंदगीराम, सूबेदार मेजर धर्मदेव, शहीद के पुत्र होशियार सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed