सांपला। शहीद भगत सिंह फाउंडेशन की तरफ से निकाल जारी पदयात्रा का बुधवार को सांपला में युवाओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। यह यात्रा 23 मार्च को शहीद भगत समाधि स्थल हुसैनी वाला (पंजाब) से मिट्टी लेकर झज्जर जिले के गांव मांडोठी में संपन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व कर रहे नवीन दलाल का सांपला में बाजार चौक पर युवाओं ने माला पहनकर स्वागत किया। नवीन ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें देश के लिए कुर्बानी देने वाले उन शहीदों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए। इस दौरान अमित कुमार, राजेंद्र फौजी, सतीश, पंडित लोतीराम, प्रमोद कुमार, संदीप, ललित, काला, गौरव, सुभाष शामिल रहे। नवीन ने बताया कि मांडोठी गांव में शहीद भगत सिंह की 111 फुट ऊंची प्रतिमा बनाई जएगी।