फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shaheed Bhagat Singh parking will be operational again, rates of shops will change as per the market

Rohtak News: शहीद भगत सिंह पार्किंग फिर होगी चालू, दुकानों के रेट में मार्केट के हिसाब से होगा बदलाव

Sat, 23 Nov 2024 05:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Bhagat Singh parking will be operational again, rates of shops will change as per the market
शहीद भगत सिंह पार्किंग फिर से चालू होगी, साथ ही कॉम्प्लेक्स की दोनों मंजिल की दुकानों के रेट में मार्केट के हिसाब से बदलाव किया जाएगा। शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह ने इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों के साथ किला रोड स्थित भगत सिंह पार्किंग एवं कॉम्प्लेक्स और पावर हाउस चौक स्थित विवेकानंद कॉम्प्लेक्स का मुआयना किया।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के दूसरे कार्यकाल में 13 साल पहले दिल्ली गेट स्थित भगत सिंह पार्क की जगह पार्किंग व काॅमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने का काम शुरू हुआ था, जो 2017 में पूरा हुआ। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्किंग एवं कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया, लेकिन शासन व प्रशासन सात साल बाद भी बाद भी पार्किंग को चालू नहीं कर सका। न ही बिल्डिंग को किराये पर दे सका या बेच सका। शुक्रवार को निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह इंजीनियरिंग ब्रांच के कार्यकारी अभियंता मनदीप धनखड़ ने नगर अभियंता सुनील कुमार, सत्यव्रत, शांत सुहाग व जेई बलजीत सिंह के साथ पार्किंग व काॅमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्किंग का नए सिरे से संचालन करवाने के लिए रिपोर्ट तैयार करें।
विज्ञापन

चार बार निगम लगवा चुका है बोली, नहीं मिली कामयाबी
भगत सिंह पार्किंग की दुकानों की बोली निगम 11 सितंबर 2019, 13 सितंबर 2019, 28 नवंबर 2019 तथा 20 दिसंबर 2019 में लगवा चुका है, लेकिन संचालन के लिए किसी ने रुचि नहीं दिखाई। इससे पहले बाजार के व्यापारी नेता हैप्पी अनेजा ने पार्किंग संचालन के लिए ली थी, लेकिन दो माह बाद ही ठेका छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह तय हुए थे पांच साल पहले रेट, नहीं आए व्यापारी सामने

बेसमेंट में निगम ने दोपहिया वाहनों के लिए व भूतल पर चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाई थी। पहले तल पर 33 वर्ग फीट की 14 दुकानें हैं। प्रत्येक दुकान की बिक्री 41 लाख रुपये या 25 हजार रुपये प्रतिमाह किराये तय हुआ था। दूसरे तल पर 33 वर्ग गज की 14 दुकानें हैं। प्रत्येक दुकान की बिक्री 40 लाख रुपये या 22 हजार रुपये प्रति माह किराये तय हुआ। हालांकि किसी व्यापारी या कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई।
स्वामी विवेकानंद कॉम्प्लेक्स का शौचालय खराब, निगम करेगा सुंदरीकरण
निगम आयुक्त ने पावर हाउस चौक स्थित स्वामी विवेकानंद कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया, जहां निगम ने रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के विस्थापितों को दुकानें दी हैं। दुकानों ने आयुक्त के सामने अपनी समस्याएं रखीं, जहां का शौचालय खराब हाे चुका है। लाइट न होने के कारण चोरी होने का भय रहता है। आयुक्त ने तत्काल भगत सिंह पार्किंग कम कॉम्प्लेक्स व विवेकानंद कॉम्प्लेक्स में फैंसी लाइट लगाने की हिदायत दी। निगम का शौचालय भी बनेगा।

शहीद भगत सिंह पार्किंग को दोबारा चालू करने व कॉम्प्लेक्स की दुकानों के रेट मार्केट के हिसाब से दोबारा तय करेंगे। इसके लिए सरकार से अनुमति मांगी जाएगी। निगम आयुक्त की हिदायत के अनुसार जल्द पार्किंग व स्वामी विवेकानंद कॉम्प्लेक्स में नई लाइट लगाएंगे।
- मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed