फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   SFI burnt effigy of ABVP

Rohtak News: एसएफआई ने फूंका एबीवीपी का पुतला

Fri, 15 Mar 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 15 Mar 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
SFI burnt effigy of ABVP
रोहतक। एसएफआई ने वीरवार को एमडीयू के विवेकानंद पुस्तकालय से गेट नंबर एक तक विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद गेट पर एबीवीपी का पुतला फूंका। इसकी वजह एबीवीपी के सदस्यों का एसएफआई के राज्य अध्यक्ष विनोद गिल पर कुरुक्षेत्र विवि की मार्केट में जानलेवा हमला करना रहा। इस मामले में सरकार से निष्पक्ष जांच कराने व दाेषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एमडीयू में वीरवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य अध्यक्ष व एमडीयू मास कॉम के शोधार्थी विनोद गिल पर हुए हमले के विरोध में संगठन का पुतला दहन कर विरोध जताया। हमले में घायल विनोद का कहना है कि विश्वविद्यालय में खाना खाने के बाद शाम को चाय पीने गए थे। यहां एबीवीपी के सदस्य पहले से बैठे हुए थे। इन्होंने वैचारिक मतभेद होने के चलते हमला कर दिया। संगठन के 15-16 हमलावर सदस्यों ने धारदार हथियार से वार किए। विनोद की पीठ पर घाव भी हैं। बेल्ट के भी निशान मिले हैं। इससे विद्यार्थी वर्ग आहत है। संगठन मांग करता है कि विश्वविद्यालय में बढ़ती गुंडागर्दी व अपराधियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर नकुल, सोनू, मोहित तोबरीया, तरुण, खुशी, राखी, राखी नैन, रोहित, मोहित, सागर, नितिन, वेदप्रकाश, दिशा छात्र संगठन से प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed