{"_id":"683b7288f0e9bb0f9d065cc1","slug":"sewer-overflow-in-subhash-nagar-water-entering-homes-rohtak-news-c-17-roh1020-663507-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुभाष नगर में सीवर ओवरफ्लो, घरों में घुस रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुभाष नगर में सीवर ओवरफ्लो, घरों में घुस रहा पानी
Sun, 01 Jun 2025 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 01 Jun 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
31सीटीके18 हंसराज आनंद, सुभाष नगर।
रोहतक। सुभाष नगर कॉलोनी में सीवर की समय पर सफाई न होने से लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। कॉलोनी में हर बार बारिश के समय लोगों की ओर से शिकायत दी जाती है। आरोप है कि जन स्वास्थ्य विभाग की टीम खानापूर्ति करके चली जाती है।
बारिश आने पर गली में कई फीट पानी जमा हो जाता है। आने-जाने का रास्ता भी प्रभावित होता है। घरों के अंदर भी पानी घुस जाता है। विभाग की टीम सीवर की सफाई के लिए आती है, गाद-मिट्टी को गली में ही छोड़कर चली जाती है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि बरसात के सीजन से पहले सीवर की सफाई का कार्य पूरा किया जाए, ताकि जलभराव से बचा जा सके। हालांकि, विभाग के कर्मचारियों की ओर से कुछ सीवर की सफाई की गई है।
विज्ञापन
सुभाष नगर से सीवर की मुख्य लाइन गुजरती है। दो दिन बाद सुभाष नगर में सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा। कॉलोनी से कोई रुटीन की शिकायत नहीं मिली है।
- संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।
बरसाती पानी की पाइपलाइन बंद रहती है। प्रशासन को इसकी शिकायत दी जा चुकी है। बिजली के खंभे पार्क के चारों तरफ पड़े हुए हैं।
- जतिन बतरा, प्रधान, एसएन जन वेलफेयर एसोशिएसन।
सीवर की सफाई नहीं हुई। गली में सफाई सही समय पर नहीं हो रही है। सुभाष पार्क व मकानों के बाहर बारिश आने पर 4-4 फीट पानी जमा हो जाता है।
- हंसराज आनंद, सुभाष नगर।