{"_id":"688932263cf51430170d5293","slug":"sewer-line-missingofficials-are-worried-now-they-will-dig-the-road-to-find-25-manholes-rohtak-news-c-17-roh1020-699588-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीवर लाइन लापता...अधिकारियों की टूटी नींद, अब सड़क खोदकर तलाश करेंगे 25 मैनहाेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीवर लाइन लापता...अधिकारियों की टूटी नींद, अब सड़क खोदकर तलाश करेंगे 25 मैनहाेल
विज्ञापन
अशोका चौक पर सीवर लाइन के मैनहाल ढूंढने के लिए सड़क पर खोदाई कार्य करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। दिल्ली रोड पर सीवर लाइन लापता हो गई है। इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग एक फीट सड़क खोदकर करीब 25 मैनहाेल की तलाश करेगा। जलभराव व सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात के लिए विभाग की ओर से अशोका चौक से पुराना बस अड्डा तक सीवर लाइन की सफाई की जानी है लेकिन दो बार सड़क निर्माण होने से सीवर लाइन नीचे दब गई है। मैनहोल भी सड़क के बराबर नहीं हैं।
अशोका चौक से पुराना बस अड्डा होते 36 इंची सीवर पाइप लाइन से दूषित जल अनाज मंडी के पास डिस्पोजल में पहुंचता है। दिल्ली रोड पर दो बार सड़क निर्माण किया जा चुका है, जिससे सीवर लाइन के मैनहोल सड़क के नीचे दब गए हैं।
पुरानी लाइन की सफाई न होने से कई स्थानों पर बंद हो गई है। अब अधिकारियों की नींद खुली तो तीन किलोमीटर की सड़क को एक फुट खोदकर मैनहाेल खोजे जाएंगे। फिलहाल, गांधी कैंप में जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से अशोका चौक पर करीब 300 फीट में सड़क के दो मैनहाेल को ढूढ़ा जा रहा है ताकि सफाई की जा सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
गांधी कैंप और जवाहर नगर में थी सीवर ओवरफ्लो की समस्या
गांधी कैंप और जवाहर नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या काफी समय से बनी हुई है। सर्कुलर रोड सीवर की लाइन बिल्कुल ब्लॉक थी जिसकी सफाई करवा दी गई है। अशोका चौक से आगे से मुख्य लाइन में सफाई न होने से बिल्कुल ब्लॉक थी। लोक निर्माण विभाग ने अशोका चौक पर पुराना बस स्टैंड की ओर सड़क निर्माण से सीवर लाइन दबा दी गई है। अब जन स्वास्थ्य विभाग ने दो स्थानों पर सफाई के लिए मैनहाेल ढूढ़ने का कार्य शुरू किया है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क खोदने की मंजूरी दे दी।
- अनीता मिगलानी, नगर निगम पार्षद, वार्ड-15।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
शहर में 17 किलोमीटर सीवर लाइन को सुपर सकर मशीन से साफ किया जाना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। करीब 20 दिन में टेंडर आवंटित कर काम को गति दी जाएगी। अशोका चौक पर सीवर लाइन ब्लॉक है मैनहाेल को ढूढ़ने के लिए सड़क खोदी जा रही है।
- संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।