फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sewer line broken while building road on Jhajjar Road, water spread on the road

Rohtak News: झज्जर रोड पर सड़क बनाते समय सीवर लाइन टूटी, सड़क पर फैला पानी

Fri, 26 Apr 2024 05:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Sewer line broken while building road on Jhajjar Road, water spread on the road
25सीटीके10 - झज्जर रोड पर सीवरेज की टूटी पाइपलाइन। स्रोत : वायरल वीडियो
रोहतक। झज्जर रोड पर नई सड़क बनाने के लिए पुरानी सड़क को खोदते समय सीवर की पाइपलाइन टूट गई। ऐसे में सीवरेज का सारा पानी सड़क पर जमा हो गया है। वहीं, अब आवागमन के समय लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। नगर निगम की ओर से कई गई खुदाई के चलते ऐसे हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन


पिछले 15 दिन से झज्जर रोड पर खुदाई का कार्य चला हुआ है। वहां पर एक तरफ की सड़क को वनवे किया हुआ है। लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई प्रबंध तक नहीं किए गए हैं। न ही मौके पर किसी तरह का सांकेतिक बोर्ड लगा हुआ है। ऐसे में वाहन चालकों के साथ दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। झज्जर रोड निवासी दुकानदार जयप्रकाश, धर्मपाल, मोंटी आहूजा समेत अन्य दुकानदारों का कहना है कि दुकान पर ग्राहक तक आना छोड़ गए हैं। सीवरेज का गंदा पानी जमा होने के कारण दुकानदारी बिल्कुल ठप हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में लोगों का जीना दूभर हो चुका है। दुकानदारों ने कहा कि अगर 2 दिन बाद तक भी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो वह उपायुक्त को शिकायत करेंगे।
विज्ञापन


वर्जन
मामला संज्ञान में आया है, इसे तुरंत ठीक कराने के आदेश दे दिए हैं। जल्द ही यह ठीक हो जाएगी। लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
-मंदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed