फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sewer blockage in Dharam Vihar Colony, people troubled by foul smell, officials unaware

Rohtak News: धर्म विहार कॉलोनी में सीवर ब्लाक, उठ रही दुर्गंध से लोग परेशान, अधिकारी अनजान

Tue, 30 Sep 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 30 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Sewer blockage in Dharam Vihar Colony, people troubled by foul smell, officials unaware
-फोटो 53 : धर्म विहार कॉलोनी में सड़क पर जमा गंदा पानी। संवाद
बहादुरगढ़। छोटूराम नगर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बंद होने से शहर के वार्ड 18 में सीवर की समस्या बनी हुई है। धर्म विहार कॉलोनी की मुख्य सड़क पर सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। यह समस्या डेढ़ साल से उत्पन्न है। इस ओर न तो अधिकारी ध्यान देे रहे हैं और न ही नेता। कई बार जन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सीवर ब्लॉक होने से गलियों में पानी जमा रहता है।
विज्ञापन

धर्म विहार कॉलोनी निवासी विकास कुमार, सतेंद्र सिंह, प्रीतम, अमित, रविंद्र, रणबीर सिंह ने बताया कि धर्म विहार कॉलोनीवासी पिछले डेढ़ वर्ष से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं। सीवर का गंदा पानी गली में भरा हुआ है। अब ड्रेन पर परनाला चौक से कॉलोनी की तरफ आने वाले मुख्य रास्ते की शुरुआत में ही यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

घर से निकलते ही लोगों का पहला पैर गंदे पानी में पड़ता है। सीवर के पानी से उठती दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गंदे पानी के बीच से वाहन जब निकलते हैं तो उसकी छींटे भी साथ चलते व्यक्ति और घरों पर पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि प्रशासन उन्हें इस समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाए ताकि वे अपना जीवन अच्छे ढंग से बिता सकें। लोगों का कहना है कि 24 घंटे नाक पर रुमाल या कपड़ा रखकर यहां से निकलना पड़ता है। सबसे ज्यादा बुरा हाल गंदा पानी भरने वाली गली के लोगों का है। हर समय दुर्गंध भरा वातावरण बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed