{"_id":"66a93c253ff309f89d0f1ee6","slug":"seven-samples-of-mustard-taken-from-five-warehouses-samples-sent-to-panchkula-lab-rohtak-news-c-196-1-nnl1004-114595-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पांच गोदामों से लिए सरसों के सात सैंपल, पंचकूला लैब में भेजे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पांच गोदामों से लिए सरसों के सात सैंपल, पंचकूला लैब में भेजे सैंपल
विज्ञापन
फोटो नंबर-30वेयर हाउस में जांच करती सीएम फ्लाईंग टीम।
नारनौल। नारनौल में वेयरहाउस द्वारा सरसों खरीद के समय मिलावट करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद एक कमेटी भी गठित की गई हैं, जो इस मामले में जांच करेगी। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व जांच कमेटी की तरफ से नारनौल वेयरहाउस के गोदाम में दोबारा जांच की गई। इससे पहले जांच कमेटी की तरफ से वेयरहाउस के गोदामों से सात सैंपल लिए गए थे। सैंपल पंचकूला लैब में भेजे गए हैं। वहीं अब दोबारा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के साथ मंगलवार को सैंपल लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि नारनौल व सतनाली मंडी में सरसों खरीद के दौरान सबसे ज्यादा मिलावट करने की शिकायत मिली थी। ऐसा नहीं है कि महेंद्रगढ़ जिले में ही मिलावट वाली सरसों वेयरहाउस ने खरीदी है, बल्कि अन्य जिलों में भी इसे खरीदने की शिकायत आ रही हैं। अब मुख्यमंत्री उड़नदस्ता भी इस जांच में जुटी हुई हैं। इसी जांच को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को दोबारा टीम वेयरहाउस के गोदाम में पहुंची है और सैंपल एकत्रित कर लैब के लिए भेज गए। अब रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी जांच प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
जांच में हो सकता है बड़ा खुलासा
सरसों खरीद में मिलावट को लेकर जांच तेज गति से चल रही है। ऐसे में मिलावटी सरसों बेचने में आढ़ती व खरीदने में किसी कर्मचारी या फिर अधिकारी की मिलीभगत हो सकती है। हालांकि अभी जांच कमेटी की तरफ से सात सैंपल पंचकूला लैब में भेज दिए हैं। वहीं इसी मामले को लेकर दोबारा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम मंगलवार को भी वेयर हाउस पहुंची और सैंपल लिए हैं।
जांच के लिए गठित टीम में शामिल अधिकारी
सरसों में मिलावट को लेकर हरियाणा वेयरहाउस के अधिकारियों की टीम में रेवाड़ी के डीएम रिशू दहिया, पलवल के डीएम मनोज पराशर, रेवाड़ी वेयरहाउस के लेखाकार मोनू, पलवल से गुणवत्ता नियंत्रक रेखा मलिक, जेटीए मंजू को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सरसों में मिलावट को लेकर एक शिकायत मिली थी। उसने बताया था कि मंडी में मिलावटी सरसों की खरीद हुई हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ मिलकर जांच की जा रही है। अब गोदाम में अलग-अगल जगह से सैंपल लेकर पंचकूला लैब में जांच के लिए भेजें हैं। मंगलवार को भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ सैंपल लिए गए हैं। अब रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
रिशू दहिया, डीएम वेयरहाउस रेवाड़ी।