{"_id":"5f78cd278ebc3e9b7f06f3a9","slug":"seven-private-15-government-centers-corona-sampled-rohtakcity-news-rtk576562342","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात निजी, 15 सरकारी सेंटरों कोरोना का सैंपल की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात निजी, 15 सरकारी सेंटरों कोरोना का सैंपल की सुविधा
विज्ञापन
Seven private, 15 government centers corona sampled
रोहतक। कोरोना संक्रमणकाल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के लोगों को सैंपल जांच कराने की सरकारी के साथ निजी लैब पर भी सुविधा दी जा रही है ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने आरटी पीसीआर जांच की कीमत में 400 की कमी करते हुए 1200 रुपये कर दिया है। इसके अलावा एंटीजन जांच के लिए 650 व एलाइजा किट जांच के लिए 250 रुपये ही फीस देनी होगी। जिले में सात निजी लैब के अलावा 15 सरकारी सेंटरों में सैंपल लेने की सुविधा दी गई है। निजी लैब जांच कराने वालों से तय फीस ही वसूल सकेंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी सेंटरों के अलावा आईसीएमआर से अप्रूवल लेने वाले निजी लैबों को भी जांच करने की अनुमति दे रखी है। जो मरीज निजी लैब में जांच करवाना चाहता है वह वहां जाकर सैंपल दे सकता है। इसके लिए पहले आरटी पीसीआर जांच के लिए 1600 रुपये फीस थी, जोकि अब 1200 हो गई है। इसके अलावा एंटीजन के 650 रुपये व एंटीबॉडी के 250 रुपये ही लिए जाएंगे। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि सरकार ने आरटी पीसीआर जांच की कीमत में 400 रुपये की कमी की है। इसके लिए सरकारी व निजी सैंपल सेंटरों में सरकुलर जारी कर दिया जाएगा कि वह तय फीस ही जांच करवाने वालों से लें। हमारा प्रयास है कि जिले में संक्रमण को फैलने से रोका जाए।
निजी लैब : सरकारी रेट पर यहां हो सकती है कोरोना जांच
1. कोर डायग्नोस्टिक डॉ. च्वाइस लैब आरटी पीसीआर
2. एमओएल क्यू एनवीके लैब आरटी पीसीआर
3. एसआरएल लैब आरटी पीसीआर
4. डॉ. लाल पैथ लैब आरटी पीसीआर
5. मैक्स लैब रैपिड होली हार्ट
6. काएनोस अस्पताल ट्रू नॉट और रैपिड
7. नरूला डायग्नोसटिक ट्रू नॉट एंड रैपिड
-----
सरकारी सेंटर
सीएचसी : कलानौर, सांपला, लाखनमाजरा, मदीना, किलोई, काहनौर, महम, चिडी
पॉली क्लीनिक : सेक्टर तीन
जिला अस्पताल रोहतक, पीजीआईएमएस, गौड ब्राह्मण आयुर्वेद कॉलेज
अर्बन पीएचसी हरी सिंह कॉलोनी, यूपीएचसी हरि सिंह कॉलोनी, यूपीएचसी सुखपुरा चौक।