फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seven players of the district selected for Junior National Football Championship Trial

Rohtak News: जिले के सात खिलाड़ी जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप ट्रायल के लिए चयनित

Sat, 12 Aug 2023 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Seven players of the district selected for Junior National Football Championship Trial
रोहतक। राजीव गांधी खेल परिसर के फुटबॉल मैदान में रोहतक फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष नवीन ढुल के नेतृत्व में फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया। रोहतक फुटबॉल संघ के जिला मीडिया प्रभारी पं. लोकेश शर्मा में बताया कि गुरुग्राम स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 11,12 एवं 13 अगस्त को नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के ट्रायल का आयोजन होगा। इसमें 11 अगस्त को सब-जूनियर बॉयज, 12 अगस्त को सब-जूनियर गर्ल्स एवं 13 अगस्त को जूनियर बॉयज का ट्रायल लिया जाएगा। इसमें रोहतक फुटबॉल संघ की ओर से सात बच्चे दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शैलेश, सुलक्ष्य सब-जूनियर बॉयज, रक्षिता जूनियर गर्ल्स, लवदीप, अंकुश, जसवीर एवं पुनीत को जूनियर बॉयज नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2023-24 के ट्रायल के लिए कोच मधुबाला एवं मुकेश सिंधु के दिशानिर्देशन में चयनित किया गया। रोहतक फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि फुटबॉल खिलाड़ी चाहे अंडर 14 हो या चाहे सीनियर प्लेयर हो सभी को समान रूप में देखते हुए अच्छा माहौल देने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed