{"_id":"6861a79309ad6156d70ddc4b","slug":"seven-people-attacked-a-youth-in-babra-locality-rohtak-news-c-17-roh1020-681838-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बाबरा मोहल्ले में युवक पर सात लोगों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बाबरा मोहल्ले में युवक पर सात लोगों ने किया हमला
Mon, 30 Jun 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। बाबरा मोहल्ले में शनिवार देर रात 7 लोगों ने सौरभ जैन पर धारदार हथियार और डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित सौरभ जैन ने बताया कि वह शनिवार रात अपने घर के बाहर बाबरा मोहल्ले में मौजूद था। उसी समय 5- 7 युवकों ने आकर उसे पर डंडे और धारदार हथियार से हमला करना शुरू कर दिया। शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आता देख हमलावर मौके से भाग गए। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुरानी सब्जी मंडी पुलिस का कहना है कि सोमवार को बयान लेने के बाद केस दर्ज करेगी।
-- -- -- -- -
पुलिस गश्त बढ़ाने की करेंगे मांग
बाबरा मोहल्ला निवासी लोगों ने एक बैठक कर पुलिस अधीक्षक से मिलने का निर्णय लिया है। निवासियों को कहना है कि मोहल्ले में पहले पुलिस तैनात रहती थी लेकिन अब पुलिस हटा दी है और गश्त भी कम हो गई है। एसपी से मिलकर फिर से पुलिसकर्मी तैनात करने और गश्त बढ़ाने की मांग की जाएगी।