फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seven people arrested in Rohtak in prostitution case

Haryana Crime: होटल में चलता था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने की कार्रवाई, चार महिलाओं सहित सात लोग गिरफ्तार

Sun, 12 Oct 2025 11:09 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 11:09 PM IST
सार

रोहतक शहर के पालिका बाजार के नजदीक रविवार शाम पुलिस ने दबिश देकर होटल संचालक व चार महिलाओं सहित सात लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि चारों महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था।

विज्ञापन
Seven people arrested in Rohtak in prostitution case
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक शहर के पालिका बाजार के नजदीक रविवार शाम पुलिस ने दबिश देकर होटल संचालक व चार महिलाओं सहित सात लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि चारों महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। केस दर्ज नहीं किया गया था।

विज्ञापन


एएसपी प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिली कि पालिका बाजार के नजदीक सिविल रोड के साथ गली के एक होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। आर्य नगर व महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम तैयार की गई। इसके बाद एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर अंदर भेजा गया। उसका इशारा मिलते ही टीम ने होटल में दबिश दी। इसके बाद दो घंटे की गहन जांच पड़ताल के बाद चार महिलाओं सहित सात लोगों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन


बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराने का आरोप

एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि होटल संचालक अवैध गतिविधियों में लिप्त था और बाहर से महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार करवाया जाता था। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed