फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   seven MC out of station

सात पार्षद पहुंचे हिल स्टेशन, चुनाव के दिन आएंगे, छह अभी रोहतक में ही

Fri, 17 Jan 2020 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
seven MC out of station
रोहतक। आज से चौथे दिन जिला परिषद को नया चेयरमैन मिल सकता है। क्योंकि अब 13 में से 9 पार्षदों की मीटिंग में उपस्थिति की शर्त अनिवार्य नहीं है। अब तीन पार्षदों की मौजूदगी में भी चेयरमैन का चुनाव हो सकता है। फिलहाल सतीश भालौठ गुट के पास सात पार्षद बताए गए हैं, जो भ्रमण पर हिल स्टेशन पर गए हुए हैं। जबकि दूसरे गुट के पास छह पार्षद हैं, जो अभी रोहतक में ही हैं। बहुमत के चलते सतीश भालौठ जिप के नए चेयरमैन हो सकते हैं, क्योंकि 10 जनवरी की मीटिंग में सतीश भालौठ के नेतृत्व में सात पार्षद पहुंचे थे, जिनमें वार्ड-1 से पार्षद रितु फरमाणा, वार्ड-3 से लाजवंती चिड़ी, वार्ड-7 से सतीश भालौठ, वार्ड-10 से जयप्रकाश भाली, वार्ड-11 से पार्षद एवं वायस चेयरमैन राजेंद्र पटवापुर, वार्ड-13 से पार्षद धर्मबीर बलंबा व वार्ड-14 से पार्षद लक्ष्मी देवी मोखरा शामिल थी। सूत्रों के अनुसार अब सतीश भालौठ से जुड़े पार्षद या उनके प्रतिनिधि पहाड़ी एरिया में भ्रमण पर गए हुए हैं, जो अब 20 जनवरी को ही सीधे मीटिंग में आएंगे।
विज्ञापन

चुनाव खिंचा तो एक पार्षद तय करेगा चौधर
जिप की चौधर को लेकर कांटे की टक्कर है। वाइस चेयरमैन राजेंद्र पटवापुर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग करने वालों में सतीश भालौठ भी शामिल थे, लेकिन चुनाव के दिन सतीश भालौठ व रिंकु मुंगाण गैर हाजिर रही। इसके चलते मीटिंग रद्द हो गई। अधिकारियों ने तर्क दिया कि एक साल में दूसरी बार अब अविश्वास प्रस्ताव नहीं आ सकता। जबकि जिप का कार्यकाल भी मात्र एक साल बचा है। ऐसे में पटवापुर की कुर्सी बच गई, जिसे बचाने में सतीश भालौठ ही अहम भूमिका रही। जबकि बलराज कुंडू द्वारा महम विधायक बनने से पहले जिप चेयरमैन की खाली की गई कुर्सी पर नया चेयरमैन बैठाने के लिए 10 जनवरी को अधिकारियों ने मीटिंग बुलाई, लेकिन सतीश भालौठ के नेतृत्व में उनके सहित सात पार्षद पहुंचे। कोरम पूरा न होने के कारण अधिकारियों ने मीटिंग रद्द कर अब 20 जनवरी को मीटिंग तय की हुई है। अगर दो ही पार्षद चेयरमैन के चुनावी मैदान में उतरे तो जिसके पास सात पार्षद होंगे, वहीं जीत जाएगा। फिलहाल भालौठ के पास सात पार्षद बताए जा रहे हैं। अगर दूसरा गेट एक पार्षद को तोड़ने में कामयाब होता है तो पासा पलट जाएगा।
विज्ञापन

चेयरमैन का चुनाव लडूंगा
मेरे साथ 13 में से सात पार्षद हैं और मैं चेयरमैन का चुनाव लड़ूंगा। अब कौन से सात पार्षद बाहर गए हुए हैं, मैं कुछ नहीं बता सकता। मैं अपने पत्ते चुनाव के दिन मीटिंग में ही खोलूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतीश भालौठ, जिप चेयरमैन के दावेदार
रोहतक में ही है साथी
उनके छह साथी जिप पार्षद रोहतक में ही हैं। अब कौन से सात पार्षद बाहर भ्रमण पर गए हैं, मुझे पता नहीं है। कौन साथी उनकी तरफ से चेयरमैन का चुनाव लड़ेगा, यह मीटिंग तुरंत पहले तय करेंगे।
-रजीत अजायब, जिप पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed