फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seven buses can run to Himachal Pradesh in the first week of September

हिमाचल प्रदेश के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में चल सकती हैं सात बसें

Tue, 18 Aug 2020 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Seven buses can run to Himachal Pradesh in the first week of September
हरियाणा सरकार और हिमाचल सरकार के बीच बसों के संचालन का करार अंतिम चरण में है। रोहतक से सात रूटों पर बस चलाई जाएंगी। संभव है हिमाचल के लिए किलोमीटर स्कीम की बसों का संचालन किया जाए। अधिकारियों का कहना है कि सितंबर के पहले सप्ताह में बस सेवा शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

हरियाणा और हिमाचल के बीच परिवहन सेवा शुरू करने को करार प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दोनों राज्यों के बीच ज्यादा से ज्यादा बसें चलाने की योजना है ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। हिमाचल प्रदेश के मैनेजिंग डायरेक्टर ने हरियाणा के प्रत्येक डिपो से चलने वाली बसों का ब्योरा मांगा ताकि परमिट जारी किए जा सके। जिस पर हरियाणा से डिपो के हिसाब से बसों के संचालन का ब्योरा भेज दिया गया। इसके तहत रोहतक डिपो से सात बस सेवा का संचालन किया जाना है। तय किया गया है कि रोहतक डिपो से हिमाचल के लिए किमी. स्कीम की बसों का संचालन किया जाएगा। इसकी वजह किमी. स्कीम की बसों का नया होना है, जो पहाड़ी एरिया में आसानी से आवागमन कर सकती है। डिपो महाप्रबंधक गुलाब सिंह का कहना है कि रोहतक से सात रूटों पर बस चलाने का ब्योरा भेजा गया है। सब कुछ सही रहा तो सितंबर के पहले सप्ताह में हिमाचल के लिए बस सेवा शुरू हो सकती है। हिमाचल के लिए किमी. स्कीम की बसों को चलाया जाएगा क्योंकि यह अच्छी हालत में हैं।
विज्ञापन

ऐसे किया जा रहा बसों का किराया निर्धारित
महाप्रबंधक ने बताया कि हिमाचल की ओर जाने वाली बसों के किराये का निर्धारण तय नियम से किया जा रहा है। 100 किमी. की दूरी का किराया एक रुपये प्रति किमी. के हिसाब से 100 रुपये होता है। जब दूरी बढ़ जाती है, तो किराये का निर्धारण 1.15 रुपये के हिसाब से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक से जाने वाली बसों का रूट प्लान
रूट कुल दूरी
1. धर्मशाला वाया दिल्ली-चंडीगढ़ 618 किमी.
2. बैजनाथ वाया दिल्ली - चडीगढ़ 646 किमी.
3. शिमला वाया दिल्ली 475 किमी.
4. शिमला वाया अंबाला 372 किमी.
5. पालमपुर वाया दिल्ली -चंडीगढ़ 622 किमी.
6. मनाली वाया दिल्ली चंडीगढ़ 700 किमी.
7. हमीरपुर वाया दिल्ली चंडीगढ़ 614 किमी.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed