फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seva Sankalp Abhiyan' to run from September

17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान : उपायुक्त

Fri, 04 Sep 2026 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Seva Sankalp Abhiyan' to run from September
झज्जर। जनसेवा एवं सुशासन की यात्रा के उपलक्ष्य में जिलेभर में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत 14 मॉड्यूल के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा, जागरूकता और विकास से जुड़ी गतिविधियां आयोजित होंगी।
विज्ञापन


उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और सभी विभागों को आपसी समन्वय से समयबद्ध आयोजन के निर्देश दिए। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि अभियान में ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सपनों का भारत’ थीम पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, जन और सेवा संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय नवाचार चुनौती, जनसेवक महाकुंभ और विदेशों में महायज्ञ में सहभागिता जैसी गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा गतिविधियों का फोटो-वीडियो दस्तावेजीकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीसी जगनिवास समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed