{"_id":"5f4169298ebc3eabed24c5b6","slug":"sero-surveillance-completed-corona-infection-not-expected-to-spread-in-the-community-rohtak-news-rtk570001664","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरो सर्विलांस पूरा, कम्यूनिटी में कोरोना संक्रमण नहीं फैलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरो सर्विलांस पूरा, कम्यूनिटी में कोरोना संक्रमण नहीं फैलने की उम्मीद
विज्ञापन
प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण के दायरे को जांचने के लिए कराया गया तीन दिवसीय सीरो सर्विलांस पूूरा हो चुका है। जिले में स्वास्थ्य विभाग की 16 टीमों ने तीन दिनों में 875 सैंपल भरने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। इन सैंपलों की जांच भी हो चुकी है और सारी रिपोर्ट पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ भेजी जानी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो इस सर्विलांस में एक प्रतिशत से भी कम लोगों में कोरोना वायरस की एंटी बॉडी मिली है। इससे माना जा रहा है कि जिला अभी कोरोना संक्रमण की पीक से दूर है।
विभागीय सूत्र बताते हैं कि अधिकारियों का मानना था कि जिले की दस प्रतिशत से अधिक आबादी कोरोना संक्रमित हो चुकी होगी और ठीक हो चुकी होगी। क्योंकि दिल्ली व अन्य महानगर में हुई जांच में कई लोगों में एंटी बॉडी मिली, जबकि वह अपनी जानकारी में कभी कोरोना संक्रमित नहीं हुए। जिले में एक प्रतिशत से भी कम में एंटी बाडी का मिलना बताता है कि अभी जिले में कोरोना का पीक आने में समय लगेगा। संभव है इससे पहले कोवैक्सीन या काला पीलिया की दवा को लेकर चल रही रिसर्च पूरी हो जाए और लोगों को महामारी से राहत मिल जाए। जबकि पीजीआईएमएस में आ रहे मरीजों की संख्या पर नजर डालें तो कोरोना की पीक अगले माह तक आ जाएगी। हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि कोरोना 25 प्रतिशत आबादी को कम से कम संक्रमित कर सकता है। जबकि अभी तक जिले में 2519 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
प्रदेश का डाटा एकत्रित होने के बाद बनेगी पॉलिसी
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि सीरो सर्विलांस पूरा हो चुका है और इसकी जांच रिपोर्ट चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर व सरकार के पास भेजी जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर कोरोना कार्यकाल को लेकर अगली पॉलिसी बनेगी। यह जांच रिपोर्ट गुप्त है, इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।