फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seria's youth died in bike and scooty collision on Jhajjar road

Rohtak News: झज्जर रोड पर बाइक व स्कूटी की टक्कर में सेरिया के युवक की मौत

Sat, 25 Feb 2023 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Seria's youth died in bike and scooty collision on Jhajjar road
रोहतक। झज्जर रोड पर करौंथा गांव के पास बाइक व स्कूटी में टक्कर हो गई। टक्कर में झज्जर जिले के गांव सेरिया के युवक ऋषिपाल की मौत हो गई। इस संबंध में शिवाजी काॅलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक नेहरू कॉलोनी निवासी नीरज ने बताया कि वीरवार को वह अपने जीजा के भाई ऋषिपाल के साथ रोहतक से झज्जर जा रहा था। ऋषिपाल स्कूटी पर आगे-आगे चल रहा था, जबकि वह बाइक पर पीछे था। जब करौंथा गांव की डिग्गी के पास पहुंचे तो पीछे से एक बाइक सवार तेज गति से आया और ऋषिपाल की स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऋषिपाल सड़क पर गिर गया। कनपटी पर चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह निजी वाहन से ऋषिपाल के शव को पीजीआई ले गया। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज कर लिया, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed