{"_id":"65f9c91f1e49d340ba06b378","slug":"sensitive-and-hypersensitive-polling-stations-will-be-mapped-rohtak-news-c-17-roh1020-385268-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की होगी मैपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की होगी मैपिंग
Tue, 19 Mar 2024 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित करने के लिए मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता है, यह पूर्ण रूप से विश्वसनीय है। मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में पत्रकारवार्ता के दौरान उपायुक्त अजय कुमार ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दृष्टिकोण से जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा बलों की 10 कंपनियों की मांग की गई है। ईवीएम की प्रथम चरण की चेकिंग का कार्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जा चुका है। रेंडमाइजेशन के माध्यम से ईवीएम को विधानसभा क्षेत्र व मतदान केंद्रों पर भेजा जाता है। ईवीएम जानकारी के लिए चुनाव आयोग ने पोर्टल भी बना रखा है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रचार सामग्री 24 घंटे, 48 घंटे व 72 घंटे के हिसाब से हटाने की गतिविधियां लगातार जारी है। आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिला की हर एक विधानसभा क्षेत्र में 6-6 उड़नदस्ते काम कर रहे हैं। इसके अलावा कोई भी नागरिक सी-विजिल एप पर शिकायत दर्ज करवा सकता है।
इस दौरान एसडीएम आशीष कुमार, सीटीएम अंकित कुमार, भाजपा जिला महामंत्री आशा शर्मा, भाजपा ओबीसी जिला अध्यक्ष सतीश चौधरी, एडवोकेट चेतना अरोड़ा, अतर सिंह, आईएनएलडी जिला अध्यक्ष डॉ. नफे सिंह, सीपीआईएम के बुधराम, बीएसपी के हवा सिंह तथा जेजेपी के अक्षय मकड़ोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाक्स
हथियार लाइसेंस धारक जमा करवाए हथियार
उपायुक्त अजय कुमार ने जिले में सभी हथियार लाइसेंस धारकों से सुविधा अनुसार अपने नजदीकी पुलिस थाना अथवा हथियार डीलर के पास अपने हथियार जमा करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने हथियार जमा करवाने में छूट के लिए पुलिस अधीक्षक को अधिकृत किया है। यह आदेश लोकसभा आम चुनाव 2024 की प्रक्रिया संपन्न होने तक लागू रहेंगे तथा आदेश पुलिस एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे।
बाक्स
18 लाख 63 हजार 973 है मतदाताओं की संख्या
रोहतक संसदीय क्षेत्र में 22 जनवरी 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार मतदाताओं की संख्या 1863973 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 986777 है। इसी प्रकार महिला मतदाताओं की संख्या 877196 है। संसदीय क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या 1884 है, जबकि गांव की संख्या 547 है। रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत महम, गढ़ी-सांपला-किलोई, रोहतक, कलानौर, बहादुरगढ़, बदली, झज्जर, बेरी व कोसली विधानसभा क्षेत्र आते हैं।
बाक्स
आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई का प्रावधान
उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि झंडा संहिता की अनुपालना के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रयोग करने में कोई मनाही नहीं है। अगर कोई समर्थन उम्मीदवार की अथॉरिटी के बिना अपनी संपत्ति पर वोट मांगने की अपील की प्रचार सामग्री लगता है तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 171 एच में कार्रवाई करने का प्रावधान है।