फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sensation due to finding the dead body of an unknown girl in Karsola Minor in Meham, Rohtak

Rohtak: महम के करसोला माइनर में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच

Thu, 10 Jul 2025 01:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महम (रोहतक)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम (रोहतक) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 10 Jul 2025 01:48 PM IST
सार

महम थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के जिलों और थानों में दर्ज लापता लड़कियों के मामलों की जानकारी जुटा रही है ताकि शव की शिनाख्त की जा सके। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों और परिस्थितियों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
Sensation due to finding the dead body of an unknown girl in Karsola Minor in Meham, Rohtak
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महम थाना क्षेत्र के फरमाना गांव से गुजरने वाली करसोला माइनर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सुबह माइनर में पानी के ऊपर शव तैरता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही महम पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैब की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को माइनर से बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती की उम्र लगभग 20-25 वर्ष प्रतीत होती है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। FSL टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा किए हैं, जिनकी गहन जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रोहतक के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


महम थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के जिलों और थानों में दर्ज लापता लड़कियों के मामलों की जानकारी जुटा रही है ताकि शव की शिनाख्त की जा सके। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों और परिस्थितियों का पता चल पाएगा। हम सभी संभावित पहलुओं, जिसमें हत्या की आशंका भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। एक ग्रामीण ने बताया कि सुबह जब हमने माइनर में शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। ऐसी घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों की भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed