फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Senior Women's T20 Trophy... Rohtak's Shafali scored 39 runs at a strike rate of 300 and also took two wickets.

Rohtak News: सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी.... रोहतक की शैफाली ने 300 के स्ट्राइक रेट से बनाए 39 रन, दो विकेट भी लिए

Sat, 18 Oct 2025 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 18 Oct 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Senior Women's T20 Trophy... Rohtak's Shafali scored 39 runs at a strike rate of 300 and also took two wickets.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के मैच में रोहतक बेटियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर हरियाणा ने हैदराबाद को 40 रन से हराया। मुकाबला श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम ग्वालियर में खेला गया।
हरियाणा की ओर से रोहतक की बेटी शैफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 300 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए। तनिषा ओहल्यान ने 33 रन व सोनिया मेहंदिया ने नाबाद 18 रन बनाए। शैफाली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा ने 28 रन पर पहला विकेट गंवाया व 43 रन के स्कोर पर शैफाली के रूप में दूसरा विकेट गिरा। 43 रन में से 39 रन शैफाली ने बनाए। दीया यादव ने 35, तनिषा ओहल्यान ने 33 व सोनिया ने 18 रन की पारी खेली व हरियाणा टीम 40 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में हैदराबाद की टीम केवल 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी व हरियाणा ने 40 रन से मैच जीत लिया। हैदराबाद की ओर से वांका पूजा ने 33 व जी ट्रिशा ने 28 रन बनाए। हरियाणा की ओर से शैफाली, शीतल व सुमन गुलिया ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed