फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Senior litterateur Dr. Archana Kochhar was honoured with the Mahakalmveer Samman.

Rohtak News: वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्चना कोचर को महकलमवीर सम्मान से नवाजा

Mon, 04 May 2026 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Senior litterateur Dr. Archana Kochhar was honoured with the Mahakalmveer Samman.

विज्ञापन

रोहतक। जिले की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्चना कोचर को प्रेरणा सामाजिक संस्था कोसली के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तुम्बाहेड़ी में आयोजित समारोह के दौरान संतरा देवी स्मृति में महकलमवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. अर्चना कोचर को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट साहित्य सृजन एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े लेखन के लिए दिया गया।
इस सम्मान के तहत 5100 रुपये की नकद राशि, शॉल के साथ प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। यह सम्मान डॉ. महावीर सिंह की ओर से अपने माता-पिता संतरा देवी व मामन चंद की स्मृति में वर्ष 2010 से साहित्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्व को दिया जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मामन सिंह स्मृति सम्मान पर्यावरण मित्र जोरावर सिंह ढ़ाकला को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों की कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें भी वितरित की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन कोसली के प्रधान जय किशन ढिल्लों ने की। इस दौरान कैलाश यादव, बस्ती राम, सत्यवान व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed