{"_id":"66a04d1415d66399b704a689","slug":"send-up-to-24-entries-for-beti-bachao-beti-padhao-competition-rohtak-news-c-17-roh1020-469089-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता के लिए 24 तक भेजें प्रविष्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता के लिए 24 तक भेजें प्रविष्टियां
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सरकार की एक अनूठी और प्रेरणादायक प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। इसके तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य को बढ़ावा देते हुए समाज में सभी के सहयोग से सकारात्मक परिवर्तन लाया जाएगा।
प्रतियोगिता श्रेणियों में गायन प्रतियोगिता, रेडियो जिंगल, गीत, रैप व वीडियो शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं की प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन प्रविष्टियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। सभी प्रविष्टियों को 24 जुलाई तक विभाग की ई-मेल wedradio2024@ gmail.com पर भिजवाया जा सकता है। उपायुक्त ने बताया कि प्रतियोगिता की श्रेणियां निम्न प्रकार से है। गायन प्रतियोगिता के तहत अपनी आवाज में जादू भरें और एक ऐसा गीत रिकॉर्ड करें जो बालिकाओं को बचाने और शिक्षित करने के महत्व पर जोर देता हो। रेडियो जिंगल के तहत ऐसा आकर्षक और प्रभावी रेडियो जिंगल बनाएं, जो संदेश को घर-घर तक पहुंचाए।
गीत के तहत अपनी मौलिकता को निखारें और ऐसा गीत बनाएं, जो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का उत्सव मनाता हो। रैप के तहत ऐसा जोशीला रैप लिखकर प्रस्तुत करें, जो बालिकाओं को शिक्षा और सुरक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के महत्व को उजागर करता हो। वीडियो के तहत अपनी रचनात्मकता को उड़ान देते हुए एक ऐसा वीडियो बनाएं, जो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिल से दिल तक पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता श्रेणियों में गायन प्रतियोगिता, रेडियो जिंगल, गीत, रैप व वीडियो शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं की प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन प्रविष्टियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। सभी प्रविष्टियों को 24 जुलाई तक विभाग की ई-मेल wedradio2024