फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Send public issues to WhatsApp number, solution will be sitting at home

व्हाट्सएप नंबर पर भेजिये जनसमस्या, घर बैठे होगा समाधान

Wed, 02 Sep 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Send public issues to WhatsApp number, solution will be sitting at home
दूषित पानी की सप्लाई और ठप सीवरेज समस्या के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने व्हाट्सएप पर जारी किए हैं। इन नंबरों पर मिलीं शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाएगा। अब समस्या निस्तारण के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक में दूषित पानी की आपूर्ति और सीवरेज चौक होने की समस्याएं आम हैं। जनस्वास्थ्य विभाग को रोजाना करीब 150 शिकायतें गंदे पेयजल सप्लाई की मिल रही हैं। विभाग के मुख्य अधीक्षण अभियंता ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया और त्वरित समाधान के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी करने के निर्देश दिये। एसई विशाल बंसल ने व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। अब आपको पेयजल आपूर्ति अथवा सीवरेज संबंधी समस्या के लिए विभागीय दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विभाग ने पहले ही टोल फ्री नंबर 18001805678 जारी कर रखा है, लेकिन लोगों का कहना है कि टोल फ्री नंबर पर की जाने वाली शिकायतों का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिए गए हैं। एसई विशाल बंसल का कहना है कि इस पर शिकायत भेजने के बाद शिकायतकर्ता को निरंतर समस्या समाधान की वस्तुस्थिति से भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

पेयजल समस्या पर संपर्क करें
वाटर वर्क्स द्वितीय : जेई एसएच सुहाग : 9812204638
वाटर वर्क्स एक से तीन : जेई अमित: 9992469992
एसडीओ नवीन : 7015816003
एक्सईएन बीपी शर्मा : 9467404747
सीवरेज समस्या हाेने पर संपर्क करें
एसडीओ वीवी जैन : 9812001262
एसडीओ सुश्री कंचन : 9468327031
एसडीओ मुकेश : 9813511829
एक्सईएन आरके शर्मा : 9255200014
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed