{"_id":"6553d5a9ebb2d403ef0ca389","slug":"semi-final-match-between-india-and-new-zealand-today-cricket-lovers-hope-virat-rohtak-news-c-17-roh1020-293318-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भारत और न्यूजीलैंड में सेमीफाइनल मुकाबला आज, क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीद 'विराट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भारत और न्यूजीलैंड में सेमीफाइनल मुकाबला आज, क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीद 'विराट'
विज्ञापन
रोहतक। भारत व न्यूजीलैंड का क्रिकेट विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज बुधवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया 1983 और 2011 के बाद, 2023 में विश्व कप जीतने से महज दो कदम की दूरी पर है। स्टेडियम के अलावा यह मुकाबला अधिकतम लोग मोबाइल फोन, टीवी और बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे। दर्शकों का उत्साह देश की टीम के बेहतर प्रदर्शन व जीत को लेकर बना हआ है। साथ ही रोहित से सेमीफाइनल में शतकीय पारी खेलने की उम्मीद है। शहर के निजी रेस्टोरेंट में यह मैच बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
हार का बदला लेने का मौका
2019 में भी भारत व न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ था। तब न्यूजीलैंड ने 18 रनों से जीत हासिल की थी। इस बार उस हार का बदला लेने का मौका है। अब तक अजेय टीम इंडिया से क्रिकेट प्रेमियों को गेंदबाज और बल्लेबाजों से ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद हैं। बल्लेबाज विराट कोहली के 50वें शतक पूरा होने के साथ भारत की बड़े अंतर से जीत का इंतजार हो रहा है।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है और रोहित शर्मा का होम ग्राउंड भी है। हम एक बेहतर मुकाबले की उम्मीद भारत से रख सकते है। निश्चित रूप से शुभमन गिल, विराट, केएल राहुल व सभी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। - अभिनंदन चावला, क्रिकेट खिलाड़ी
विज्ञापन
भारत ने 9 में से 9 मैच में जीत हासिल की है। अब सेमीफाइनल है। इसमें भी सभी को जीत की आस है। फाइनल में पहुंचने के लिए यह जरूरी है। इसके लिए क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं। इस मुकाबले में भी जीत हमारी होगी। ओपनर्स बेहतर खेलें। -अमन गुलिया, खिलाड़ी
भारत की क्रिकेट टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। इसके लिए सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। रोहित के बल्ले से बुधवार को शतक की उम्मीद रहेगी। सेमिफाइनल से फाइनल की ओर बढ़ते कदम में पूरा देश क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ है। - कपिल खेरवाल, खिलाड़ी
अब तक जैसा प्रदर्शन टीम भारत ने दिया है, उस हिसाब से 10वीं जीत भी हमारी ही होती नजर आ रही है। क्रिकेट खेल अप्रत्याशित है। कब पारी पलट जाए कुछ बोल नहीं सकते। हमारा पूरा समर्थन भारत टीम के साथ है। खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन दें।
-प्रतीक बतरा, खिलाड़ी
अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार मैदान की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार है। मेरे अनुसार भारत को टॉस जीतने पर गेंदबाजी का चयन करना चाहिए। क्योंकि अभी तक टीम विकेट ले रही है। उम्मीद है आज भी ऐसा ही हो। -हरीश मलिक, खिलाड़ी
भारत की टीम ने बल्लेबाजी, फिल्डिंग और गेंदबाजी तीनों में बेहतर परिणाम दिए हैं। सेमिफाइनल में भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की आस है। भारत को मौका मिले तो पहले गेंदबाजी का चयन करना चहिए। पहले बल्लेबाजी कर बाद में विकेट लेना मुश्किल हो सकता है। अब हमारी टीम सबसे ऊपर है। यह स्थिति बनी रहे। - शक्ति सिंह, कोच
भारत एकतरफा खेल रहा है। इसकी एक बड़ी वजह घरेलू मैदान होना है। सूर्य कुमार यादव और रोहित शर्मा मुंबई से हैं। वानखेडे में इनकी बेहतरीन पारी की उम्मीद है। विश्वकप के मैच वहीं हो रहे हैं, जहां इन युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल खेले हैं। यह हमारे लिए सकारत्मक है। रविंद्र जडेजा काे दक्षिण के सभी मैदानों में गेंदबाजी का अनुभव है। हम देश को विजयी देखेंगे। - मुकेश गोयल , कोच