फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   seevar

सीवर सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन भूखहड़ताल आठवें दिन प्रवेश

Tue, 27 Aug 2019 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
seevar
रोहतक। पब्लिक हेल्थ के सीवर सफाई कर्मचारियों का धरना और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को आठवें दिन प्रवेश कर गई। हड़ताली कर्मचारियों ने रोष जताते हुए बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो दिल्ली जंतर-मंतर और बापू पार्क पर भी भूख हड़ताल करेंगे। अभी वह अहिंसात्मक तरीके से अपनी जायज मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में डीसी रेट पर वेतन, सुरक्षा उपकरणों वाली किट, ठेकेदार द्वारा हटाये गये सीवर सफाई कर्मचारियों को दोबारा काम पर लेना, पीएफ, ईएसआई के सभी कर्मचारियों को नंबर देने तथा पिछले समय का घोटाला उजागर करके ठेकेदार को पैनल्टी व ब्लैक लिस्ट किया जाए। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को विभाग में पहले की तरह पैरोल पर रखने, नियमानुसार प्रत्येक तीन महीने में स्वास्थ्य जांच करवाने, महीने भर का साबुन और तेल दिया जाए। सोमवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल पर सीवर कर्मचारियों की तरफ से रोशन कबीर कॉलोनी, सन्नी कुआं मोहल्ला, अरुण, रेनू कमला नगर, दिनेश पाड़ा मोहल्ला, संजय अस्थल बोहर व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष राजबाला सैनी, फूल सिंह मोहर, सरोज देवी, गौतम सैनी सैनीपुरा रोहतक भूख हड़ताल पर बैठे। धरने में राजेंद्र कुमार लोहट, प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस पं. राज शर्मा भाली, जोगिंद्र पंवार जिला अध्यक्ष लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी एससी सेल, सुनील कुमार सीवर सफाई कर्मचारी प्रमुख व पवन शास्त्री जिला मीडिया प्रभारी अनुसूचित मोर्चा भाजपा व अन्य नेताओं ने प्रशासन व शासन को जगाने व चेताने के लिए नारे लगवाए। इसके अलावा धरने में रामचंद्र, मोहन नंबरदार, बलवान सैनी जिलाध्यक्ष एलएसपी ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed