फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   see Copy Dhingra Commission Hooda cabinet formation , Congress pushed darts frantically looking

वित्तमंत्री बाेले, ढींगरा आयोग गठन की कैबिनेट कापी देख लें हुड्डा, कांग्रेस फंसती देख बौखलाई

Mon, 04 Jul 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 04 Jul 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
see Copy Dhingra Commission Hooda cabinet formation , Congress pushed darts frantically looking
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु - फोटो : amar ujala
ढींगरा आयोग के गठन की संवैधानिकता पर सवाल उठा रहे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं पर पलटवार करते हुए वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि अगर हुड्डा और कांग्रेस के अन्य नेताओं को आयोग के गठन के संबंध में कैबिनेट में पास प्रस्ताव की कापी देखनी है तो देख सकते हैं। कैबिनेट ने प्रस्ताव पास करके ही ढींगरा आयोग का गठन किया था। हुड्डा और वाड्रा मामले में फंसते दिख रहे हैं तो कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं। इस कारण उनको सपने में भी ढींगरा रिपोर्ट ही दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


रविवार को पत्रकारों से बातचीत में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जस्टिस ढींगरा के सरकार से फायदा लेने या नहीं लेने का इससे ही पता चलता है कि वह आजतक न सीएम से मिले हैं और न कभी फोन पर उनसे बातचीत की। जहां तक सड़क बनवाने की बात है तो कोई भी विकास कार्य कराने के लिए प्रार्थना पत्र दे सकता है। ऐसा ही उन्होंने किया था। इससे उनको कोई निजी फायदा नहीं हुआ है, न ही नियम विरुद्ध सड़क बनी है। पूर्व सीएम हुड्डा के शासनकाल में भूमि आवंटन और अधिग्रहण को सुप्रीम कोर्ट से रद्द करने पर वित्तमंत्री ने चुटकी ली। कहा कि जिस तरह से हुड्डा ने जमीनों के घोटाले किए हैं, उस पर वह ‘भूमि घोटाले के नुस्खे’ नाम से किताब लिख सकते हैं। वह हाईकोर्ट तक को गुमराह करते थे और जमीनों की बंदरबांट कर देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed