फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Security system increased in MDU, staff also got admission after investigation

Rohtak News: एमडीयू में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई, स्टाफ को भी जांच के बाद मिला प्रवेश

Thu, 01 Jun 2023 04:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 01 Jun 2023 04:08 AM IST
विज्ञापन
Security system increased in MDU, staff also got admission after investigation
रोहतक।
विज्ञापन


महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में मंगलवार दोपहर को हुई घटना के बाद प्रशासन मुस्तैद व सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद नजर आई। विवि में सुरक्षा की व्यवस्था कड़ी करते हुए बुधवार को बाहरी लोगों को कैंपस में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विद्यार्थियों, शिक्षकों व कैंपस में रहने वाले स्टाफ तक को पहचान पत्र देखने के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा मामले को गंभीरता से लेते हुए विवि के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने भी तुंरत स्टाफ व विद्यार्थियों की सुरक्षा बैठक बुलाकर उचित कदम उठाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


एमडीयू के गेट नंबर दो पर मंगलवार दोपहर को छात्राओं से अभद्रता कर भाग रहे बाइक सवारों को रोकने के प्रयास में घायल हुए गार्ड की हालत नाजुक बनी हुई है। पीजीआई में उपचाराधीन इस युवक का इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने फिलहाल मरीज के अचेत हालत में होने के चलते बयान दर्ज नहीं किए हैं। घायल के स्वास्थ्य में सुधार आने पर ही अगली कार्रवाई हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने विवि परिसर में छूटी मनचलों की बाइक से उनकी पहचान का काम शुरू कर दिया है। दोनों में से एक मनचले को चोट आने के चलते सुरक्षा अधिकारियों ने उसकी भी पहचान का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed