{"_id":"0986b2bd660be09a61e43121b8761f75","slug":"sector-21-and-36-new-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 21 और 36 को बसाने की तैयारी में हुडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 21 और 36 को बसाने की तैयारी में हुडा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 08 Sep 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा जल्द ही अपने सेक्टरों का दायरा बढ़ाने वाला है।
सेक्टर 21 और सेक्टर 36 बसाने के साथ ही हजारों लोगों के सेक्टर में आशियाना होने का सपना भी जल्द सच होगा।
इसके लिए अधिकारियों ने भी कार्रवाई पूरी कर ली है।
हिसार हाइवे से निकलने वाले जींद बाईपास के किनारे पर सेक्टर 21 के लिए जमीन को भी अधिग्रहित कर लिया गया है। वहीं इसे बसाने के साथ ही सेक्टर 36 पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा।
हुडा ने शहर में अपने आवासीय सेक्टर बनाए हुए है, जिनमें लोगों को प्लॉट आवंटित किए गए। अब आबादी बढ़ने के साथ ही लोगों की आवासीय जरूरत बढ़ गई है और शहर का आवासीय क्षेत्र भी बढ़ता जा रहा है।
इसको देखते हुए ही हुडा ने अपने सेक्टर बढ़ाने का फैसला किया है। हुडा अब जल्द ही अपने सेक्टर 21 और सेक्टर 36 बसाने का काम शुरू करेगा।
पहले सेक्टर 21 को बनाने पर काम शुरू होगा जो हिसार हाइवे से निकलने वाले जींद बाईपास के किनारे बनाया जाएगा। इसके लिए हुडा जमीन अधिग्रहित करने के बाद नक्शा तैयार करने का काम कर रहा है। इसके बाद सेक्टर 36 के लिए काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन--
हुडा की ओर से सेक्टर 21 बनाने के लिए काम किया जा रहा है और उसकी पूरी कार्रवाई होने के बाद लोगों से आवेदन लेकर प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। उसके बाद अन्य सेक्टर भी बनाए जाएंगे।
महेन्द्रपाल, इस्टेट ऑफिसर, हुडा