फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Second National Lok Adalat of this year on 11th

Rohtak News: इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 को

Wed, 08 May 2024 05:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Second National Lok Adalat of this year on 11th
रोहतक। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 11 मई को दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष नीरजा कुलवंत कलसन व प्राधिकरण की देखरेख में यह आयोजन किया जा रहा है। सीजेएम अनिल कौशिक के मार्गदर्शन में इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जिला न्यायालय परिसर के लिटीगेंट हाॅल में एक हेल्प डेस्क शुरू किया गया है।
विज्ञापन

सीजेएम ने बताया कि लोक अदालत विवादों को सौहार्द समझौते के माध्यम से सुलझाने का एक वैकल्पिक मंच है। इसमें सभी प्रकार के सिविल वाद तथा समझौता वर्जित अपराधों को छोडक़र सभी आपराधिक मामले भी लोक अदालतों के माध्यम से निपटाए जा सकते हैं। लोक अदालत में मामलों का निपटारा संबंधित पार्टियों की सहमति से किया जाता है। इसमें कोई फीस नहीं होती है। यदि न्यायालय में लंबित वाद मे कोर्ट फीस जमा करवाई गई हो तो लोक अदालत में वाद का निपटारा हो जाने पर वह कोर्ट फीस वापिस कर दी जाती है। लोक अदालतों के माध्यम से निपटाए गए फैसलों से आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है।
विज्ञापन

इस मौके पर राजबीर कश्यप, सुपरिटेंडेंट विजय शर्मा, संदीप कुमार, एलएडीसी अरविंद बत्रा, अंकित गुलिया, राज मल्होत्रा, विशाल कुमार, पूजा दलाल, कामीनी चौपड़ा, बबीता, ज्योति, पीएलवी साहिल व अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed