फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Second ban on elections of Saini organization, instructions for appointment of administrator

Rohtak News: सैनी संस्था के चुनाव पर दूसरी बार रोक, प्रशासक की नियुक्ति के निर्देश

Fri, 15 Mar 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 15 Mar 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Second ban on elections of Saini organization, instructions for appointment of administrator
रोहतक। सैनी शिक्षण संस्था के चुनाव भी विवादों में घिर आए हैं। स्टेट रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी ने चुनाव पर अस्थायी रोक लगा दी है, साथ ही संस्था में प्रशासक की नियुक्ति के भी निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में वीरवार को रजिस्ट्रार कार्यालय में ऑनलाइन सुनवाई हुई।
विज्ञापन

संस्था के दो आजीवन सदस्यों ने मतदाता सूची में धांधली बरते जाने का आरोप लगाते हुए रजिस्ट्रार से शिकायत की थी। ऐसे में चुनाव दूसरी बार रुक गए हैं। चुनाव अधिकारी के निर्धारित शेड्यूल अनुसार नामांकन के बाद चुनाव चिह्न भी उम्मीदवारों को अलॉट हो चुके हैं। अब विवाद निपटने के बाद यहीं से चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

सैनी संस्था के त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है। नई कार्यकारिणी के चयन को लेकर चुनाव अधिकारी खेमचंद सैनी शेड्यूल जारी कर चुके हैं। इसके तहत नामांकन प्रक्रिया पूरी होने पर बुधवार को चुनाव चिह्न भी अलॉट कर दिए गए हैं। ऐसे में अब उम्मीदवारों को कॉलेजियम चुनाव के लिए प्रचार में जुटना था। मतदान 31 मार्च को होना निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, स्टेट रजिस्ट्रार ने वीरवार को सतबीर सैनी व प्रवीण की अपील पर सुनवाई की। यह सुनवाई ऑनलाइन हुई। इसमें शिकायतकर्ता ने मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मतदाता सूची में करीब 300 नाम रिन्यू के नाम महज 50 शुल्क लेकर जोड़े गए हैं। नए वोट भी बनाए गए, जबकि बैंक डिटेल बनाए गए वोटों के अनुसार नहीं है। यह फीस भी संस्था के खाते में जमा नहीं हुई है। ऐसे करीब 250 वोट बताए जा रहे हैं। यही नहीं, मतदाता सूची में मृतकों व नाबालिगों के नाम भी जोड़े गए हैं। सूची में 178 मृतकों के नाम में 25 नाम प्रबंधन से जुड़े लोगों के या इनके रिश्तेदारों के बताए जा रहे हैं। इसे दुरुस्त कराया जाए।


वर्जन
रजिस्ट्रार कार्यालय से संस्था के चुनाव मामले में ऑनलाइन सुनवाई हुई है। यहां चुनाव पर अस्थायी रोक लगाने का निर्देश जारी हुआ है। संस्था में प्रशासक की नियुक्ति भी हो सकती है। इस संबंध में अभी ऑर्डर जारी नहीं हुआ है। इसकी प्रति मिलने पर अगला कदम उठाया जाएगा।
- धर्म सिंह दहिया, प्रधान, सैनी शिक्षण संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed