फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   search operation in railway station after ambala panipat passenger blast

रेलवे स्टेशन पर घंटों चला सर्च आपरेशन

Sat, 16 Jan 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 16 Jan 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
search operation in railway station after ambala panipat passenger blast
पानीपत-अंबाला सवारी गाड़ी में हुए धमाके के बाद रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। शनिवार रोहतक रेलवे स्टेशन पर सुबह आरपीएफ के जयपाल सिंह, आरपीएसएफ के राजपाल सिंह, जीआरपी के बलकार सिंह ने सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन


देर सायं जीआरपी हिसार डिवीजन के डीएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।
डीएसपी के औचक निरीक्षण से स्टेशन परिसर में एकाएक हलचल मच गई। जीआरपी के कार्यवाहक एसएचओ जगदीश चंद्र व आरपीएफ  के एसएचओ एसपी सिंह तथा रेल वार्डन के साथ अधिकारी ने बैठक की।
विज्ञापन



उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि स्टेशन पर थाने का मुलाजिम डीएफ एमडी और एचएचएमडी के साथ ड्यूटी करें। स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को हिदायत देते हुए कहा की रोहतक जंक्शन से गुजरने वाली प्रत्येक रेल गाड़ी को आरपीएफ रेल वार्डन व रेलवे अधिकारियों कर्मचारियों के सहयोग से जांचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इसमें प्लेटफार्म पर मौजूद कुली, हॉकर व वेंडर से मदद ली जा सकती है। उन्होंने स्टेशन पर पर्याप्त मात्रा में सेफ्टी बैग का प्रबंध करने के निर्देश जारी किए व स्टेशन की एंट्री गेट पर मोर्चा बंदी का प्रबंध करने को कहा।


ये हैं सवाल

- पहले लगे सीसीटीवी कैमरे क्यों हटवाए गए।
- चारों तरफ से खुले प्लेटफार्म के आवागमन पर कैसे लगेगी रोक।
- बगैर मैटल डिटेक्टर गिनती का सुरक्षा बल कैसे रखेगा हजाराें यात्रियों पर नजर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed