{"_id":"68ea9cbdbaac7d1c320eb3c3","slug":"sealing-notices-issued-to-12-dairy-operators-for-dumping-cow-dung-in-sewer-rohtak-news-c-17-roh1020-743633-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीवर में गोबर बहाने पर 12 डेयरी संचालकों को सीलिंग के नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीवर में गोबर बहाने पर 12 डेयरी संचालकों को सीलिंग के नोटिस
विज्ञापन
42 कच्चा बेरी रोड पर डेयरी संचालक को नोटिस देते नगर निगम की टीम के सदस्य। स्रोत : निगम
रोहतक। नगर निगम की टीम ने शनिवार को कच्चा बेरी रोड पर निरीक्षण किया। यहां नालों व सीवर में गोबर एवं पशु अपशिष्ट बहाने पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 12 डेयरी संचालकों को सीलिंग के नोटिस जारी किए।
जिन डेयरी संचालकों को कन्हेली डेयरी कॉम्प्लेक्स में प्लाॅट आवंटित हैं, उनको तुरंत वहां डेयरी शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए। टीम का कहना है कि डेयरी संचालक गोबर को सीवर व नालों में बहा देते हैं जिसके कारण सीवर ओवरफ्लो हो जाते हैं व नाले भरे रहते है।
निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व में डेयरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर उनको बताया गया था कि डेयरियों से निकलने वाले गोबर का सही ढंग से निष्पादन करें लेकिन कुछ डेयरी संचालक नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -