फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   SD Women's College Narwana team became boxing champion

एसडी महिला कॉलेज नरवाना की टीम बनी बॉक्सिंग चैंपियन

Mon, 28 Mar 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
SD Women's College Narwana team became boxing champion
जाट कॉलेज में महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप की विजेता एसडी महिला कॉलेज नरवाना टीम को ट्राफी देते डॉ.
रोहतक। जाट महाविद्यालय में राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हुई। स्पर्धा के अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। यहां एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना की टीम 25 अंकों के साथ चैंपियन बनी। बीएमयू रोहतक व एसएसजीसी सिरसा ने सात-सात अंक लेकर रनअप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। एसडीसी अंबाला व एसडी पानीपत की टीम छह-छह अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय रही।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी हिसार के कुलाधिपति डॉ. पुनित गोयल रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. पूनम गोयल रहीं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. महेश ख्यालिया, चैंपियनशिप के कन्वीनर डॉ. सुरेश मलिक व आयोजन सचिव डॉ. सुखबीर सिंधु ने उनका स्वागत किया। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रायोजित चैंपियनशिप में प्रदेश के 31 कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए जाट कॉलेज को हरा भरा करने के लिए एक हजार से ज्यादा फलदार, छायादार व सजावटी पौधे स्वयं लगवाने की घोषणा की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. महेश ख्यालिया ने कहा कि हर खेल से हमें कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। मंच संचालन डॉ. वरुण मलिक, डॉ. मोनिका लाठर ने किया। इस मौके पर खेल कन्वीनर डॉ. सुरेश मलिक, डॉ. सुखबीर सिंधु, एमडीयू शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरपी गर्ग, डॉ. कुलताज सिंह, डॉ. दयानंद मलिक, इंजी. सुनील दलाल, डॉ. अशोक खासा, शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ. नरेंद्र ढुल, डॉ. नीतेश लठवाल, डॉ. मनीष हुड्डा, डॉ. वरुण मलिक समेत सभी शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यूं रहे परिणाम
प्राचार्य ने बताया कि चैंपियनशिप में प्रदेश के 31 कॉलेजों के 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 48 से 51 किलो भार वर्ग में एसडीसी अंबाला की आरती प्रथम, बीपीएसएमयू सोनीपत की रिनु द्वितीय व जीसीडब्यू सांपला की तन्नू व एसडीएमएम की मोनिया तृतीय रही। स्पर्धा 51 से 54 किलो भार वर्ग में एसएसडीसी सिरसा की निशा प्रथम, जीसीडब्ल्यू सांपला की हर्षी द्वितीय, जीसी हांसी की अंजु व केएमजीसी की निकिता तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 54 से 57 किलो भार वर्ग में एसडीएमएम की कुसुम प्रथम, एसजीएम मोखरा की मीनू द्वितीय, पीजीसी महेंद्रगढ़ की लक्ष्मी व पीजीजीसी की निकिता भाखर तृतीय, 57 से 60 किलो भार वर्ग में एसडी पानीपत की पूनम प्रथम, एसएमजीसी मोखरा की तन्नु द्वितीय व आईजीपीजी टोहाना की करिश्मा व बीएमयू रोहतक की आंचल तृतीय, 60 से 64 किलो भार वर्ग में एमबीयू रोहतक की भव्या प्रथम, एसडीएमएम नरवाना की ममता द्वितीय, जाट कॉलेज हिसार की अंजु बाला व सीआरएसयूटीडी की दीपिका तृतीय रही।

इसके अलावा 64 से 69 किलो भार वर्ग में एएमएम भिवानी की पूजा प्रथम, आरजीजीसी की जिज्ञासा द्वितीय व एमकेजेके रोहतक की गुंजन और एसडीएमएम की नीतू तृतीय, 69 से 75 किलो वर्ग में बीएआरजेसी की तमन्ना प्रथम, एसडीएमएम की अंजलि द्वितीय व एसएसजीसी की दिवांशी और एमकेजेके की रेणु तीसरे, 75 से 81 किलो वर्ग में जीजीसी गुरुग्राम की नेहा प्रथम, एसडीएमएम की सुलोचना द्वितीय व 81 किलो वर्ग में एसडीएमएम की स्वाति प्रथम, एसडी पानीपत की सुमन द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed