फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Scuffle with Private Secretary of Senior Deputy Mayor of Municipal Corporation

नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर के निजी सचिव से हाथापाई

Mon, 31 Oct 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with Private Secretary of Senior Deputy Mayor of Municipal Corporation
रोहतक। नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल उर्फ राजू सहगल के निजी सचिव के साथ गुरुचरणपुरा के गली में धरने पर बैठी एक महिला ने हाथापाई की। साथ में अपशब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रताप मोहल्ला निवासी सोनू ने बताया कि वह शनिवार रात करीब आठ बजे सीनियर डिप्टी मेयर के निजी सचिव के गुरुचरणपुरा स्थित कार्यालय में स्कूटी पर जा रहा था। रास्ते में एक महिला गली में धरना देकर बैठी थी। बोली, मेरा पारिवारिक विवाद का निपटारा करवाओ। उसने असमर्थता जाहिर की तो गाली-गलौज करने लगी। साथ ही गालियां दी। बोली, मैं तुम सबको जान से मारूंगी। उसकी स्कूटी पकड़ ली और कॉलर पकड़कर खींचा। इससे वह गिर गया। उसने मामले की सूचना सिटी थाना प्रभारी को दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और हाथापाई पर उतर आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कई बार प्रदर्शन कर चुकी है महिला
महिला का प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से परिवार के साथ विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर वह अक्सर प्रदर्शन करती रहती है। कई बार पुलिस तक मामला पहुंच चुका है। पुलिस का कहना है कि मामला अदालत के माध्यम से ही निपट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed