फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Scuffle in ward 13, candidates got into a fight

Rohtak News: वार्ड 13 में हाथापाई, आपस में उलझे प्रत्याशी

Mon, 03 Mar 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 03 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Scuffle in ward 13, candidates got into a fight
02सीटीके65-कलानौर में नपा चुनाव के दौरान मतदान के लिए लगी कतार। संवाद
कलानौर।
विज्ञापन


नगर पालिका चुनाव में 79.2 प्रतिशत मतदान हुआ। 17, 548 में से 13866 मतदाताओं ने मतदान किया है। सुबह मतदान की गति धीमी रही लेकिन दोपहर बाद मतदान केंद्रों पर कतारें लंबी होती गईं। पुलिस को भी कतारों को व्यवस्थित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह 8 बजे मतदान शुरू होने से पहले राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दलों ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल किया।


बूथ नं 3,6,13 पर हंगामा

सुबह 10 बजे राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के बूथ नं 13 पर सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने वाले 2 प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी हो गई और बात हाथापाई तक आ पहुंची । इसके बाद मतदान केंद्र के बाहर हंगामा हो गया। स्थिति को काबू में करने के लिए प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। मतदान प्रक्रिया को बाधित होने से बचाने के लिए अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और माहौल शांत कराया। उसके बाद एक बार दोबारा करीब दोपहर 1 बजे फिर वार्ड 13 के प्रत्याशियों में कहासुनी हुई । वही वार्ड नं 3 व 9 में भी छिटपुट घटनाओं के साथ चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन


किस वार्ड में कितने प्रतिशत मतदान हुआ
वार्ड एक में 76.33, दो में 80.77, तीन में 83.29, चार में 82.70,पांच में 75.72, छह में 76.67, सात में 74.13, आठ में 80.60, नौ में 80.67, वार्ड 10 में 74.31, वार्ड 11 में 78.06, 12 में 78.81, वार्ड 13 में 84.00, 14 में 82.45, 15 में 81.10 व 16 वार्ड में 80.52 प्रतिशत वोट डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed