{"_id":"6aa9681874f0b1359f0dbbd6","slug":"scorpio-rams-into-baleno-on-rohtak-152d-son-dies-father-in-critical-condition-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: स्कॉर्पियो ने बलेनो को मारी जोरदार टक्कर, बेटे की मौत, पिता की टूटी सीने की हड्डी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: स्कॉर्पियो ने बलेनो को मारी जोरदार टक्कर, बेटे की मौत, पिता की टूटी सीने की हड्डी, हालत गंभीर
Tue, 15 Sep 2026 09:15 PM IST
मयूर शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: मयूर शर्मा
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:15 PM IST
सार
कार सवार चरखी दादरी जिले के गांव महराणा निवासी 21 वर्षीय दीपक की मौत हो गई। उनके पिता राजकुमार समेत दो लोग चोटिल हो गए। पिता की सीने की हड्डी टूट गई। दीपक कूल्हे में फोड़ा होने के कारण बीमार थे और पिता राजकुमार के साथ उपचार के लिए हांसी जा रहे थे।
विज्ञापन
खरकड़ा मोड़ पर हुए हादसे में युवक की मौत
- फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विस्तार
नेशनल हाईवे 152डी के नजदीक खरकड़ा मोड़ पर सोमवार सुबह तेज गति से आ रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने बलेनो कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार सवार चरखी दादरी जिले के गांव महराणा निवासी 21 वर्षीय दीपक की मौत हो गई। उनके पिता राजकुमार समेत दो लोग चोटिल हो गए। पिता की सीने की हड्डी टूट गई। दीपक कूल्हे में फोड़ा होने के कारण बीमार थे और पिता राजकुमार के साथ उपचार के लिए हांसी जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलेनो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने दीपक, राजकुमार और गांव के पूर्व सरपंच भूपेंद्र सिंह को महम के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।
राजकुमार और भूपेंद्र सिंह को रोहतक रेफर किया गया। सीने की हड्डी टूटने के चलते राजकुमार खेड़ी साध के पास एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं। भूपेंद्र सिंह को मेडिकल मोड़ स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पिता संग हांसी के निजी अस्पताल जा रहे थे दीपक
दीपक बीए अंतिम वर्ष के छात्र थे और खेतीबाड़ी के साथ-साथ बीएसएफ में भर्ती की तैयारी कर रहे थे। उन्हें तीन माह पहले कूल्हे पर हल्की फुंसी हुई थी जो बाद में बढ़ गई थी। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वे हांसी स्थित निजी अस्पताल जा रहे थे। नेशनल हाईवे 152डी से उतरकर हिसार रोड पर आने के दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
महिला चला रही थी स्कॉर्पियो, महेंद्रगढ़ का है गाड़ी नंबर
मंगलवार को पीजीआई के डेड हाउस पहुंचे दीपक के ताऊ ओमप्रकाश ने बताया कि टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो का नंबर महेंद्रगढ़ का है। उन्होंने यह भी बताया कि गाड़ी एक महिला चला रही थी और एक व्यक्ति कंडक्टर सीट पर बैठा था। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग की एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस नंबर के आधार पर जांच कर रही है और चालक की पहचान के प्रयास में जुटी है।