फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Scooty was running away after snatching a reward of ten thousand, was chased and caught by the police

स्कूटी छीनकर भाग रहा था दस हजार का इनामी, पीछा कर पुलिस ने पकड़ा

Tue, 07 Sep 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Scooty was running away after snatching a reward of ten thousand, was chased and caught by the police
नए बस स्टैंड के पास पंडित लख्मीचंद राजकीय प्रदर्शन और दृश्य कला विवि (सुपवा) के बाहर एक युवक ने विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारी से स्कूटी छीनकर भाग गया। महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में सोनीपत जिले के गांव धनाना निवासी सौरभ ने तीन अन्य वारदात करने की बात भी कुबूल की है। उस पर पुलिस ने 20 हजार का इनाम रखा हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक टिटौली गांव निवासी सीमा ने दी शिकायत में बताया कि वह विवि में अटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। दोपहर करीब 2 बजकर 50 मिनट पर स्कूटी से घर जा रहीं थीं। जब वह विवि के हॉस्टल वाले गेट की तरफ से निकल रहीं थीं तभी मोड़ पर सड़क के बीचोंबीच एक युवक खड़ा दिखाई दिया। नजदीक पहुंची तो युवक ने स्कूटी को पैर मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद युवक उनकी स्कूटी लेकर भाग निकला। जब उन्होंने युवक को रोकनी चाही तो उसने उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद वह स्कूटी लेकर राजीव गांधी स्टेडियम की तरफ भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने नए बस स्टैंड पुलिस चौकी पहुंच कर वारदात की सूचना दी। कंट्रोल रूम से वीटी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। सीआईए-2 की टीम राजीव गांधी स्टेडियम के पास ही थी। टीम को कंट्रोल रूम से प्रेषित नंबर वाली स्कूटी जाती दिखाई दी। पुलिस ने पीछा किया तो युवक ने स्कूटी की और रफ्तार बढ़ा दी। पकड़े जाने के डर से युवन ने जींद बाईपास के पास सड़क किनारे स्कूटी छोड़कर पैदल ही खेतों की तरफ भाग निकला। पुलिस ने सुंदरपुर गांव के खेतों से उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

बीए पास सौरभ ने एक ही स्टाइल में की चार वारदात
पुलिस ने बताया है कि सौरभ बीए पास है। वारदात के दौरान वह स्कूटी सवार महिला को धक्का देकर गिरा देता था। इसके बाद स्कूटी लेकर भाग जाता था। उसे स्कूटी के डिक्की में रखे महिला के पर्स में रुपये मिल जाते थे। इससे उसका काम आसान हो जाता था। इसलिए उसने एक ही स्टाइल में चार वारदात को अंजाम दिया। अब 10 माह बाद वह पुलिस के हाथ आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये वारदात कुबूली
: मार्च में तेज कॉलोनी निवासी निष्ठा चांदना नई आईटीआई की तरफ से ट्यूशन पढ़कर लौट रहीं थीं। दोपहर बाद करीब चार बजे सेक्टर 5 में निजी कॉलेज के पास एक युवक ने धक्का देकर उसे गिरा दिया और स्कूटी छीनकर ले गया था।
: जून में सनसिटी निवासी ज्योति सुबह करीब 11 बजे स्कूटी पर नए बस स्टैंड की तरफ आ रहीं थीं। फ्लाईओवर पर एक युवक ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद सोने की चेन व स्कूटी छीनकर भाग गया था।

: अक्तूबर 2020 को सनसिटी निवासी अंजू ने बताया कि वह पीजीआई में नौकरी करती हैं। उसकी 15 वर्षीय बेटी नियति सेक्टर 5 से ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। गौशाला के नजदीक एक युवक आया और स्कूटी छीनकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed