फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Scooty rider killed two friends after colliding with Nilgai

नील गाय से टकराकर स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत

Fri, 19 Aug 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider killed two friends after colliding with Nilgai
मृतक अजय-फाइल फोटो - फोटो : RohtakCity
कलानौर। कलानौर खंड के गांव आंवल में वीरवार की रात सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। शव शुक्रवार सुबह सड़क किनारे पड़े मिले। परिजनों का कहना है कि रात को वे धान के खेत में पानी देकर लौट रहे थे। अचानक नील गाय से टकराकर गिर गए जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि आंवल गांव के बाहर सड़क किनारे दो युवकों के शव पड़े हैं। साथ ही में स्कूटी भी पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। मृतकों की शिनाख्त आंवल निवासी अनिल (26) व अजय (23) के तौर पर हुई। तत्काल शवों को पीजीआई ले जाया गया, जहां उनके परिजनों के बयान दर्ज किए गए। परिजनों ने कहा कि रात को अनिल व अजय के एक दोस्त के घर पर पार्टी थी। पार्टी में शामिल होने के बाद दोनों धान के खेत में पानी देने चले गए। लौटते समय अचानक सामने नील गाय आ गई। उससे स्कूटी टकराकर सड़क पर गिर गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। समय रहते उनको अस्पताल ले जाया जाता तो जान बच सकती थी, लेकिन शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण कटसेरा माइनर की तरफ घूमने गए तो उनको हादसे का पता चला। कलानौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार का कहना है कि मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर दोनों युवकों की मौत को हादसा मानकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

...
गहरी दोस्ती थी अजय व अनिल के बीच
ग्रामीणों ने बताया कि अनिल व अजय पड़ोसी हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। अजय ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करता था। जब भी गांव में आता तभी अनिल से मिलता था।

मृतक अनिल -फाइल फोटो

मृतक अनिल -फाइल फोटो- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed