{"_id":"62571ba4939c27144033a35c","slug":"scooty-rider-absconded-after-robbing-mangalsutra-from-two-women-in-5-minutes-rohtakcity-news-rtk6438345186","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 मिनट में दो महिलाओं से मंगलसूत्र लूट कर स्कूटी सवार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 मिनट में दो महिलाओं से मंगलसूत्र लूट कर स्कूटी सवार फरार
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सेक्टर एक में काली स्कूटी सवारों का खौफ बना हुआ है। बुधवार शाम एक बार फिर हेलमेट पहने इन स्कूटी सवारों ने महज पांच मिनट में दो वारदातों को अंजाम दिया है। ये बदमाश सेक्टर एक इलाके में दो महिलाओं को डरा धमका कर उनके मंगलसूत्र लूट कर भाग गए। इससे पहले मार्च में भी यही स्कूटी सवार तीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू करते हुए इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
सेक्टर एक निवासी नवविवाहिता नीरज बुधवार शाम घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान वहां आए काले रंग की स्कूटी सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और धमकाते हुए मंगलसूत्र छीन लिया। महिला जब तक कुछ समझती स्कूटी सवार दूर जा चुके थे। उसने घटना के बारे में परिवार को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले में कार्रवाई करने आ रही पुलिस की टीम को रास्ते में सेक्टर निवासी पूनम मिली। इस महिला ने भी अपना मंगलसूत्र जबरन छीन लिए जाने की शिकायत की। काले रंगी की स्कूटी सवारों ने ही वारदात को अंजाम दिया। ये दोनों घटनाएं महज दो मिनट के अंतराल पर हुई। पुलिस देर रात तक मामले की कागजी कार्रवाई में जुटी रही।
लोगों में स्कूटी सवारों का खौफ
सेक्टरवासियों का कहना है कि स्कूटी सवार लगातार वारदात कर रहा है। मार्च में भी ये तीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इन वारदात का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। स्नेचरों ने तीन में से दो वारदात एक दिन में अंजाम दी थी। अब एक बार फिर चंद मिनटों में दो वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
शाम ढलते निकलते हैं स्कूटी सवार झपटमार
सेक्टर के लोगों का कहना है कि बदमाश काल रंग की स्कूटी पर सवार होकर आते हैं। अपना चेहरा छिपाने के काले रंग का हेलमेट पहने रहते हैं। ये शाम ढले घर से निकलते हैं और सड़कों पर घूमने फिरने वाले लोगों को लूटते हैं। पिछले सप्ताह तीन वारदातों को अंजाम दे चुके ये बदमाश अब दो और महिलाओं के मंगलसूत्र लूट कर ले गए।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
महिलाओं के मंगलसूत्र छीन कर भागे स्कूटी सवारों की तलाश में जुटी पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। सेक्टर इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। स्कूटी सवारों की धरपकड़ तेज करते हुए पुलिस ने मुख्य सड़कों पर नाकाबंदी भी की। देर रात वाहनों की जांच जारी रही।
वर्जन-
सेक्टर एक इलाके में दो महिलाओं के साथ मंगलसूत्र छीनने की घटनाएं हुई हैं। इस बारे में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। आरोपियों की धरपकड़ को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
- निरीक्षक सुरेश कुमार, प्रभारी, अर्बन एस्टेट थाना।