{"_id":"6609cfb27344137a8e0543d7","slug":"science-and-commerce-faculty-started-in-government-school-of-bupnia-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106500-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बुपनियां के राजकीय विद्यालय में विज्ञान और वाणिज्य संकाय शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बुपनियां के राजकीय विद्यालय में विज्ञान और वाणिज्य संकाय शुरू
Mon, 01 Apr 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बुपनियां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि बीईओ मुन्नी सहारन और जिला संयोजक सुदर्शन सिंह पूनिया उपस्थित रहे। बीईओ मुन्नी सहारन ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों का स्कूल में दाखिला कराने के बारे में जानकारी दी।
ग्राम पंचायत, एसएमसी सदस्य तथा विद्यालय स्टाफ द्वारा गांव के सरकारी स्कूल में ज्यादा से ज्यादा नामांकन करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों की रैली स्कूल प्रांगण से झंडी दिखाकर रवाना की। एफएलएन जिला संयोजक सुदर्शन पूनिया ने भी विद्यालय में नामांकन बढ़ाने तथा बेहतर व्यवस्था के लिए अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए। स्कूल के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने बताया कि विद्यालय में विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय भी आ गए हैं। जिनके दाखिले 1 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। जिसमें लड़के तथा लड़कियां कला, विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय में दाखिला ले सकते हैं। बुपनियां के सरपंच प्रतिनिधि आजाद सिंह ने विद्यालय को हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया। एसएमसी सदस्य अमीर सिंह, चांदराम व अन्य ने भी प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। क्लस्टर के अंतर्गत विद्यालयों के मुखिया नरेंद्र गुप्ता, रामवीर शर्मा, पवन कुमार जैन, नरेश कुमार, सरोज देवी, वीरेंद्र सिंह, कुसुमलता व रेणु बाला उपस्थित रही। कार्यक्रम का मंच संचालन दयानंद, प्रवक्ता प्रवीण कुमार, रेखा देवी, सीमा देवी, सुमन मलिक, सुनीता देवी, संतोष देवी, संजू एबीआरसी, दिनेश कुमार डीपीई, योगपाल लिपिक, अजय कुमार सिंगला मौजूद रहे।